फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएमडब्ल्यू: BMW iX xDrive50 इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिली 520 किमी की आधिकारिक रेंज, कंपनी के दावे से है काफी कम

Fri, 24 Dec 2021 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 07:21 PM IST
सार

BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) की फुल इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव iX (आईएक्स) एसयूवी, जिसे इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था, को सिंगल चार्ज पर 521 किलोमीटर की आधिकारिक EPA (ईपीए) रेंज मिली है।

विज्ञापन
BMW iX driving range BMW iX xDrive50 electric SUV receives official EPA driving range of 521 kms
BMW iX Electric Car - फोटो : BMW
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) की फुल इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव iX (आईएक्स) एसयूवी, जिसे इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था, को सिंगल चार्ज पर 521 किलोमीटर की आधिकारिक EPA (ईपीए) रेंज मिली है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्लोबली दो वैरिएंट्स - xDrive40 और xDrive50 में उपलब्ध है। 


मुकाबला
BMW iX के साथ कंपनी ने भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है। BMW iX कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है। BMW iX भारत में Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी), Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन), Porsche Taycan (पोर्शे टेयकेन) और Jaguar iPace (जगुआर आईपेस) जैसी लक्जरी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। 
BMW iX driving range BMW iX xDrive50 electric SUV receives official EPA driving range of 521 kms
BMW iX Electric Car - फोटो : For Reference Only
ड्राइविंग रेंज
पर्यावरण संरक्षण एजेंसी, या ईपीए, एक अमेरिकी निकाय है जो इलेक्ट्रिक कारों की एनर्जी एफिशिएंसी का मूल्यांकन करती है। बीएमडब्ल्यू ने दावा किया था कि iX इलेक्ट्रिक एसयूवी का xDrive40 वैरिएंट एक बार फुल चार्जिंग पर अधिकतम 425 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हाई-स्पेक xDrive50 वैरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 100 किलोमीटर ज्यादा देता है। हालांकि, इसकी प्रमाणित रेंज बीएमडब्ल्यू द्वारा पहले दावा किए गए 611 किलोमीटर से काफी कम है।

EPA रेटिंग के अनुसार, iX XDrive50 20-इंच के व्हील्स पर चलने पर 324 मील (521) किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। यदि व्हील्स की साइज 21-इंच या 22-इंच कर दी जाती है, तो ड्राइविंग रेंज 491 किमी और 507 किमी के बीच मिलती है। 
BMW iX driving range BMW iX xDrive50 electric SUV receives official EPA driving range of 521 kms
BMW iX Electric Car - फोटो : BMW
स्पीड
BMW iX के लिए पावर दो इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा पैदा की जाती है जो आगे और पीछे के एक्सल में लगे होते हैं। 111.5 kWh बैटरी पैक जो डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम को पावर देता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी 6 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW iX driving range BMW iX xDrive50 electric SUV receives official EPA driving range of 521 kms
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
पावर
BMW iX xDrive 40 अधिकतम 326 hp का आउटपुट और 630 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। दूसरी ओर xDrive 50 523 hp का पावर और 765 Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन
BMW iX driving range BMW iX xDrive50 electric SUV receives official EPA driving range of 521 kms
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
चार्जिंग
BMW iX बाजार में उपलब्ध अनेक ईवी की तुलना में तेजी से चार्ज हो जाती है। जर्मन कार निर्माता का दावा है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी आधे घंटे के भीतर 150 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। जबकि 50 kW DC चार्जर का इस्तेमाल करने पर यह एक घंटे से थोड़ा ज्यादा समय लेती है। रेगुलर 11 kW AC चार्जर iX एसयूवी को फुल चार्ज करने में लगभग सात घंटे का समय लेता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed