ओला इलेक्ट्रिक बेंगलुरु और चेन्नई से बाहर भी अपने डिलीवरी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए तैयार है। ईवी स्टार्टअप ने एलान किया है कि S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर अब अगले हफ्ते से मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और विशाखापत्तनम जैसे अन्य शहरों में ग्राहकों के लिए डिलीवरी के लिए उपलब्ध होंगे।
2 of 9
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने गुरुवार देर रात यह एलान किया। उन्होंने कहा, "सबसे लोकप्रिय सवाल का जवाब दे रहा हूं - हां, डिलीवरी जारी है। अपने ओला स्कूटरों के साथ ग्राहकों को खुश देखना अद्भुत है। पिछले हफ्ते बैंगलोर, चेन्नई। वाइजाग, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई और कई और शहर इस सप्ताह और अगले हफ्ते।"
3 of 9
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी इस महीने की शुरुआत में 16 दिसंबर को शुरू की थी, जो 15 अगस्त को लॉन्च होने के लगभग चार महीने की देरी के बाद थी। ईवी निर्माता ने बेंगलुरू और चेन्नई में पहले 100 ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
4 of 9
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
देश भर में मिले जबरदस्त बुकिंग और खरीदारी के इच्छुक ग्राहकों की प्रतिक्रिया को पूरा करने के लिए, प्राथमिकता डिलीवरी एक ऑटोमैटिक साइंटिफिक नजरिए पर आधारित होती है। जो उनकी खरीदारी की तारीख, वेरिएंट, जगह, रंग और अन्य कारकों के अनुसार डिलीवरी हैंडओवर तय करती है। कंपनी ने अपने तमिलनाडु स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से Ola S1 स्कूटर को रोल आउट किया है।
5 of 9
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
लगभग चार महीने पहले 15 अगस्त को लॉन्च हुई ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में स्कूटरों के लिए दो दिनों के लिए बुकिंग की थी। जिसके बाद कंपनी ने एक चौंका देने वाला 1,100 करोड़ रुपये का कारोबार करने का दावा किया था।