{"_id":"63b94ca092c0ec1c5e0e17cc","slug":"bmw-india-launches-seventh-generation-2023-bmw-7-series-and-2023-bmw-i7-in-india-know-price-features-specs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2023 BMW 7 Series and BMW i7: न्यू जेनरेशन बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और i7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2023 BMW 7 Series and BMW i7: न्यू जेनरेशन बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और i7 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Sat, 07 Jan 2023 04:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
2023 BMW 7 Series and BMW i7
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने नए साल में शानदार शुरुआत करते हुए अपनी फ्लैगशिप लग्जरी सेडान को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया है। ऑल-न्यू 2023 BMW i7 (2023 बीएमडब्ल्यू i7) और 7 Series (7 सीरीज) को भारत में 1.70 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी इस साल मार्च में शुरू होगी।
2023 BMW i7
- फोटो : BMW
कितन है कीमत
सातवीं पीढ़ी की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की एक्स-शोरूम कीमत 1.70 करोड़ रुपये है। इसके डीजल वैरिएंट को बाद में पेश किया जाएगा। ऑल-न्यू BMW i7 अब भारत में कंपनी का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक वाहन है और इसे 1.95 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। जबकि ICE वर्जन स्थानीय रूप से BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में निर्मित किया जाएगा। वहीं, 2023 BMW i7 को CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के रूप में भारत में आयात किया जाएगा।

2023 BMW i7: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
BMW i7 को भारत में इसके टॉप-स्पेक xDrive 60 वैरिएंट में पेश किया गया है जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं। इसमें 536.4 bhp का कंबाइंड पावर आउटपुट है और 745 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। i7 में 101.7 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्जिंग में 625 किमी तक का WLTP प्रमाणित रेंज देती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes-Benz EQS (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस), Audi RS e-tron GT (ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी), Porsche Taycan (पोर्श टेक्कन) जैसी कारों से होगा।

2023 BMW 7 Series and i7
- फोटो : BMW
2023 BMW 7 Series: इंजन पावर और गियरबॉक्स
बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज में कई पावरट्रेन ऑप्शंस मिलते हैं। हालांकि, इंडिया-स्पेक 740i M Sport (740i एम स्पोर्ट) वैरिएंट में 3.0-लीटर, इनलाइन-6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 375.4 bhp और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड एटी ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसमें बीएमडब्ल्यू का xDrive AWD (एक्सड्राइव एडब्ल्यूडी) सिस्टम भी मिलता है। बीएमडब्ल्यू की यह फ्लैगशिप लक्जरी सेडान कार भारतीय बाजार में Mercedes-Benz S-Class (मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास), Audi A8 (ऑडी ए8) जैसी कारों को टक्कर देगी।

कंपनी की उम्मीदें
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की सातवीं पीढ़ी एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह 'फॉरवर्डिज्म' का प्रतीक है जो सामान्य को लगातार चुनौती देता है, एक अद्वितीय गुण जो उन लोगों को अलग दिखाता है जो यह तय करते हैं कि आगे क्या होगा। लेकिन एक चीज नहीं बदली है - यह अभी भी लग्जरी चीजों का पैमाना है। अब तक का पहला BMW i7 एक सच्ची ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान है जो साफ तौर पर दिखाती है कि कैसे एक एक्सक्लूसिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस को स्थिरता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ जोड़ा जा सकता है।"