{"_id":"63b93517e0565f70d2583a65","slug":"auto-expo-2023-details-venue-date-time-delhi-auto-expo-2023-tickets-price-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो का वेन्यू, तारीख, समय, एंट्री फीस, अंदर क्या नहीं ले जा सकते हैं...जानें हर जानकारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो का वेन्यू, तारीख, समय, एंट्री फीस, अंदर क्या नहीं ले जा सकते हैं...जानें हर जानकारी
Sat, 07 Jan 2023 02:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
Haval SUV Auto Expo 2020
- फोटो : For Reference Only
एशिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव शो तीन साल के ब्रेक के बाद इस साल लौट आया है। Auto Expo (ऑटो एक्सपो) भारत में वाहन जगत का सबसे बड़ा इवेंट है जो हर दो साल में होता है। कोविड-19 महामारी से जुड़ी समस्याओं की वजह से इस ऑटोमोटिव इवेंट को 2022 में आयोजित नहीं किया जा सका था। हालांकि ऑटो एक्सपो फिर से लौटने के लिए तैयार है। इस इवेंट का आयोजन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) करती है। यह भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था है।
Hyundai at Auto Expo 2020
- फोटो : Agency (File Photo)
इवेंट का वेन्यू
ऑटो एक्सपो का 16वां एडिशन पिछले कुछ बार की तरह इस बार भी इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित जा रहा है। इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास स्थित है। इसके साथ ही दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो-कंपोनेंट शो आयोजित किया जाएगा। यह खास तौर पर ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए आयोजित किया जाता है।

Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : PTI
तारीख और समय
ऑटो एक्सपो 2023 का इवेंट 13 से 18 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। आम जनता के लिए कार्यक्रम का समय 14 और 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक, 16 और 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक और 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर शो बंद होने के समय से एक घंटे पहले लोगों की एंट्री बंद कर दी जाएगी, जबकि प्रदर्शनी हॉल में एंट्री हर दिन शो बंद होने के समय से 30 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।

Auto Expo 2020 Renault Symbioz
- फोटो : Social Media
टिकट/एंट्री फीस
ऑटो शो देखने के इच्छुक लोग BookMyShow पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। एंट्री टिकट की कीमत 13 जनवरी को प्रति व्यक्ति 750 रुपये, 14 और 15 जनवरी को 475 रुपये और बाद के दिनों में 375 रुपये होगी। प्रदर्शनी टिकट सिर्फ एक बार के इस्तेमाल के लिए हैं। 5 वर्ष तक के बच्चों या व्हीलचेयर वाले व्यक्तियों और उनके अटेंडेंड/हेल्पर में से किसी एक के लिए कोई टिकट की जरूरत नहीं होगी।

Kia Carnival Auto Expo 2020
- फोटो : PTI (File)
वेन्यू में पार्किंग सुविधा
इंडिया एक्सपो मार्ट दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों के साथ सड़कों और मेट्रो रेल नेटवर्क के जरिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह आठ लेन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए मध्य दिल्ली, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनेक्टेड है। इसके अलावा, मेट्रो रेल और व्यक्तिगत और सार्वजनिक परिवहन के जरिए वेन्यू तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। दावा किया जाता है कि इस स्थल में लगभग 8,000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।