फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW i4 Electric Car: भारत में पेश हुई नई इलेक्ट्रिक फोर-डोर कूपे, फुल चार्ज में चलती है 590 किमी, जानें खूबियां

Fri, 29 Apr 2022 12:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

लग्जरी कार बनाने के लिए जर्मनी की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार BMW i4 को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। जानें इसकी डिटेल्स।

विज्ञापन
BMW i4 electric car makes official debut in India four-door coupe electric sedan car BMW i4 launch date in india bmw i4 range km 2022 bmw i4 specs
BMW i4 Electric Car - फोटो : BMW
लग्जरी कार बनाने के लिए जर्मनी की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार BMW i4 को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। BMW i4 इलेक्ट्रिक कार 4 डोर (चार दरवाजों) वाली कूपे कार है। भारतीय बाजार में यह रियर-व्हील-ड्राइव कार के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार का हायर-स्पेक वर्जन i4 M50 xDrive बाद के चरण में भारत में उतारी जा सकती है। 


होगी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान
भारत कार बाजार में लग्जरी सेगमेंट में यह पहली इलेक्ट्रिक सेडान होगी। इसके साथ ही BMW i4 भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू की लॉन्च होने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले, कंपनी ने दिसंबर 2021 में BMW iX इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया था। 
BMW i4 electric car makes official debut in India four-door coupe electric sedan car BMW i4 launch date in india bmw i4 range km 2022 bmw i4 specs
2022 BMW i4 Electric Sedan - फोटो : BMW
इंजन पावर और रेंज
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट की गई डिटेल्स के मुताबिक, नए eDrive40 वर्जन में 83.9kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह कार के पीछे के पहियों को बिजली देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर को ताकत देता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 335bhp का पावर और 430Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटर की मदद से कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी पैक एक बार फुल चार्जिंग में एक साइकिल (WLTP प्रमाणित) पर 590 किमी की रेंज दे सकता है। 
BMW i4 electric car makes official debut in India four-door coupe electric sedan car BMW i4 launch date in india bmw i4 range km 2022 bmw i4 specs
BMW i4 Electric Car - फोटो : BMW
जबकि कार का हायर-स्पेक वर्जन i4 M50 xDrive में भी इसी बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन यह अधिकतम 536bhp का पावर और 795Nm के पीक टॉर्क को सपोर्ट करता है। हायर आउटपुट को देखते हुए, यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पकड़ने में सिर्फ 3.9 सेकंड का समय लेती है। हालांकि, इसकी ओवरऑल रेंज 521 किमी (WLTP) से थोड़ी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW i4 electric car makes official debut in India four-door coupe electric sedan car BMW i4 launch date in india bmw i4 range km 2022 bmw i4 specs
BMW i4 Electric Car - फोटो : BMW
लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई BMW i4 इलेक्ट्रिक कार BMW 4 सीरीज ग्रैन कूपे कार के इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वर्जन के जैसी लगती है। कार के ओवरऑल साइज की बात करें तो यह कार 4,783 mm लंबी, 1,852 mm चौड़ी और 1,448 mm ऊंची है।  i4 इलेक्ट्रिक कार में 2,856 mm का व्हीलबेस मिलता है। 
विज्ञापन
BMW i4 electric car makes official debut in India four-door coupe electric sedan car BMW i4 launch date in india bmw i4 range km 2022 bmw i4 specs
BMW i4 Electric Car - फोटो : BMW
इंटीरियर और फीचर्स
नई बीएमडब्ल्यू i4 इलेक्ट्रिक कार लेटेस्ट iDrive 8 टेक्नोलॉजी वाले पहले बीएमडब्ल्यू मॉडल में से एक होगी। नए i4 के केबिन का मुख्य आकर्षण कर्व डुअल-स्क्रीन सेट-अप है, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। सिस्टम बीएमडब्ल्यू के नए आईड्राइव 8 यूजर इंटरफेस को चलाता है और ओवर-द-एयर अपडेट को भी सपोर्ट करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed