फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki Swift Sport: एयरपोर्ट पर देखी गई स्विफ्ट स्पोर्ट, भारत में होगी लॉन्च? जानें डिटेल्स

Wed, 27 Apr 2022 04:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Swift Sport Spied in India suzuki swift sport 2022 specs suzuki motors suzuki cars
Suzuki Swift Sport Spied in India - फोटो : For Reference Only
Suzuki Swift Sport (सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। यह एक निजी आयात इकाई होने की संभावना है या किसी अन्य बाजार में शिपमेंट की प्रक्रिया में है। सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट की स्पाय तस्वीरें सामने आई हैं जिससे इस कार को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। 
Suzuki Swift Sport Spied in India suzuki swift sport 2022 specs suzuki motors suzuki cars
Suzuki Swift Sport - फोटो : Suzuki
माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
खबरों की मानें तो मारुति सुजुकी की देश में इस हॉट-हैचबैक कार को लाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। हालांकि वैश्विक बाजारों की बात करें तो, स्विफ्ट स्पोर्ट को अगले साल जेनरेशन अपडेट मिलने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो नया मॉडल 1.4 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगा, जो 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा। मोटर में बेहतर कम्प्रेशन रेश्यो और इलेक्ट्रिक इनटेक VVT और EGR होगा। ट्रांसमिशन ड्यूटी करने के लिए, इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा। 
Suzuki Swift Sport Spied in India suzuki swift sport 2022 specs suzuki motors suzuki cars
Suzuki Swift Sport - फोटो : Suzuki
इंजन पावर
जापानी कार निर्माता इसके वजन को हल्का करने के लिए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन का इस्तेमाल कर सकता है। मौजूदा पीढ़ी की तुलना में, नया मॉडल ज्यादा टॉर्क देगा और तेजी देगा। हालांकि कंपनी ने कार के डिटेल्स को अभी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किया है। जापान-स्पेक 2023 Suzuki Swift Sport (2023 सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट) का इंजन 160 PS का पावर जेनरेट कर सकता है। इस हॉट-हैचबैक कार के अंदर और बाहर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Swift Sport Spied in India suzuki swift sport 2022 specs suzuki motors suzuki cars
Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied - फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी की योजना
इंडो-जापानी वाहन निर्माता का लक्ष्य नई एसयूवी की एक रेंज के साथ अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करना है। कंपनी सेकंड जेनरेशन ब्रेजा के साथ इसकी शुरुआत करेगी, जो अगले महीने होने वाली है। इसके बाद कंपनी एक मिड-साइज एसयूवी लाएगी, जिसे सुजुकी और टोयोटा द्वारा मिलकर विकसित किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने कर्नाटक में टोयोटा के बिदादी प्लांट में अपना ट्रेल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। आगामी एसयूवी को टोयोटा के टीएनजीए-बी प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन पर बनाए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
Suzuki Swift Sport Spied in India suzuki swift sport 2022 specs suzuki motors suzuki cars
Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied - फोटो : For Reference Only
लाएगी नई ेएसयूवी
इसके अलावा, मारुति सुजुकी कथित तौर पर दो नई सब-4 मीटर एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। कंपनी मजबूत-हाइब्रिड और सीएनजी कारों के साथ अपने बाजार को मजबूत करने की योजना बना रही है। यह अप्रैल 2023 से पहले इसे E20 ईंधन के अनुरूप बनाने के लिए अपने पूरे मॉडल लाइनअप को भी अपडेट करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed