Bajaj Auto (बजाज ऑटो) नवंबर में भारत में सबसे अधिक बिकने वाला मोटरसाइकिल ब्रांड बन गया। इसमें घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों के आंकड़े शामिल हैं। पुणे स्थित प्रमुख दोपहिया और तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी ने पिछले महीने 3,38,473 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। जो नवंबर 2020 में अपने खुद के बिक्री प्रदर्शन से 12 प्रतिशत कम थी, जब उसने 384,993 यूनिट्स की बिक्री की थी।
कितनी हुई हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री
भारतीय दोपहिया बाजार में लंबे समय तक नंबर एक के पोजीशन पर काबिज रहने वाली Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने पिछले महीने घरेलू और निर्यात दोनों संख्याओं को मिलाकर 3,29,185 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है। हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर 2021 में कुल मोटरसाइकिल बिक्री में 39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 5,41,437 यूनिट्स की बिक्री की थी।
2 of 6
Bajaj Dominar 250
- फोटो : Bajaj Auto
हालांकि, नवंबर 2021 दुर्लभ मौकों में से एक था जब बजाज ऑटो ओवरऑल मोटरसाइकिल बिक्री में हीरो मोटोकॉर्प को मात देने में सफल रही। लेकिन, हीरो मोटोकॉर्प अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर बिक्री दोनों को मिलाकर दोपहिया वाहन बिक्री सूची में टॉप पर बनी रही। बजाज ऑटो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जहां 3,38,473 यूनिट्स बेचीं, वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 3,49,393 दोपहिया वाहनों की बिक्री की।
3 of 6
Bajaj Pulsar RS 200
- फोटो : Bajaj
बजाज ऑटो की निर्यात संख्या में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने के बावजूद, उसकी मोटरसाइकिल की आधी से अधिक बिक्री अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हुई है। इसने 1,93,520 मोटरसाइकिलों को विदेशी बाजारों में भेजा और घरेलू बाजार में 1,44,953 यूनिट्स बेचीं।
4 of 6
Bajaj Bikes
- फोटो : Bajaj Auto
लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में अपने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, घरेलू मोटरसाइकिल प्रमुख ने उच्च बिक्री संख्या दर्ज की। बजाज ऑटो इस समय दुनिया भर के लगभग 70 देशों में अपनी मोटरसाइकिल बेचती है।
5 of 6
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle
- फोटो : Hero MotoCorp
दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प कम सीसी वाले मोटरसाइकिल सेगमेंट में स्पेशलिस्ट है। घरेलू दोपहिया ब्रांड का कम्यूटर सेगमेंट में दबदबा है। जो भारत में देश के कई हिस्सों में मानसून की देर से वापसी के कारण प्रभावित हुआ था, क्योंकि फसल कटाई में देरी हुई थी।