पिछले कई दिनों से महिन्द्रा की नई एक्सयूवी 300 की लॉन्चिंग डेट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा था कि एक्सयूवी 300 की लॉन्चिंग 15 फऱवरी से पहले हो सकती है। लेकिन अब लॉन्चिंग डेट का खुलासा हो गया है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि नई एक्सयूवी 3 वैरियंट्स और 6 रंगों में लॉन्च होगी।
क्या आपने देखा Mahindra XUV300 का स्टंट वाला एड, देख कर हो जाएंगे हैरान
तीन वैरियंट्स, 6 रंगों में होगी लॉन्च
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 तीन वैरियंट्स W4, W6 और W8 में लॉन्च होगी, साथ ही इसमें एक ऑप्शनल W8 (O) वैरियंट भी आएगा। वहीं यह 6 रंगों रेड रेज, सनबर्स्ट ओरेंज, पर्ल व्हाइट, नेपोली ब्लैक, DSAT सिल्वर और एक्वामैरीन रंग में उपलब्ध होगी। वहीं फिलहाल महिन्द्रा अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में डुअल टोन का फीचर नहीं देगी।
14 फरवरी को होगी लॉन्च
3 of 6
Mahindra XUV300 Launch date
वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की लॉन्चिंग डेट को लेकर भी खुलासा हो गया है। कंपनी अपनी इस मच अवेटेड एसयूवी को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे को लॉन्च होगी। कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है और मात्र 20 हजार रुपए देकर इसकी बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत भी 8 लाख से लेकर 12 लाख रुपए तक होगी।
टाटा नेक्सन और विटारा ब्रेजा से होगी पॉवरफुल
एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 130 पीएस की अधिकतम पॉवर 200 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देगा। जबकि मारुति की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है, जो 4000 आरपीएम पर 90 पीएस यानी 88.5 बीएचपी की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं टाटा नेक्सन का 1.2 लीटर पेट्रोल 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन 110 पीएस की पॉवर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 का पेट्रोल वैरियंट 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसके ऑटोमैटिक वैरियंट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
डीजल वैरियंट में 1.5 लीटर का इंजन
5 of 6
Mahindra XUV300 Base variant
वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के डीजल वैरियंट की बात करें, तो इस इंजन को मराजो में भी इस्तेमाल किया गया है। एक्सयूवी 300 में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 3500 आरपीएम पर 123 पीएस की पॉवर और 1750 से 2500 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं हुंडई क्रेटा में 1591 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है, जो 128 पीएस की पॉवर और 265 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि क्रेटा का 1396 सीसी का बेस डीजल इंजन 90 पीएस की पॉवर और 224 एनएम का टॉर्क देता है।