फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की लड़खड़ाती चाल देखकर हुआ शक, जांच हुई तो कपड़ों के अंदर मिली चौंकाने वाली चीज

Fri, 18 Jan 2019 02:15 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 18 Jan 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Woman caught with 24 gerbils strapped to her legs under her skirt in Taiwan
Woman with gerbils - फोटो : Taiwan Coast Guard

अजीबोगरीब कपड़े पहनकर एक महिला पोर्ट (बंदरगाह) पर लड़खड़ाती हुई चल रही थी। उसे देखकर तटरक्षक बल के अधिकारियों को उसपर शक हुआ, जिसके बाद महिला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के स्कर्ट के अंदर से ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। यह घटना ताइवान के किनमेन शहर की है। 

Woman caught with 24 gerbils strapped to her legs under her skirt in Taiwan
Woman with gerbils - फोटो : Taiwan Coast Guard

दरअसल, महिला अपने स्कर्ट के अंदर 24 गर्बिल्स (एक प्रकार के चूहे) छुपाकर ले जा रही थी। महिला का कहना था कि वो इन गर्बिल्स को अपने दोस्तों के लिए चीन से लेकर आई थी। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि उसके दोस्त कौन थे। तटरक्षक बल के मुताबिक, गर्बिल्स की तस्करी के आरोप में 60 वर्षीय वु नामक महिला को किनमेन के शुइतोउ बंदरगाह से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Woman caught with 24 gerbils strapped to her legs under her skirt in Taiwan
Gerbils - फोटो : Taiwan Coast Guard

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने जो स्कर्ट पहन रखा था, वो काफी फुली हुई नजर आ रही थी। साथ ही वो पोर्ट पर सही से चल भी नहीं पा रही थी। ये देखकर अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने महिला के कपड़ों की जांच की। हैरान करने बात तो ये है कि महिला जिन गर्बिल्स को अपने स्कर्ट के अंदर छुपाकर ले जा रही थी, वो सभी जिंदा थे। महिला ने उन गर्बिल्स को छोटे-छोटे कपड़ों में बांधकर अपने पैरों में बांध रखा था और उसे स्कर्ट से ढंके हुए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman caught with 24 gerbils strapped to her legs under her skirt in Taiwan
Woman with gerbils - फोटो : Taiwan Coast Guard

महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने इन गर्बिल्स को चीन के एक शॉप से खरीदा था, जिसमें नर और मादा दोनों थे। एक नर गर्बिल्स को उसने 50 युआन (चीनी) यानी करीब 525 रुपये में खरीदे थे, जबकि एक मादा गर्बिल्स के बदले उसने 150 युआन (चीनी) यानी करीब 1574 रुपये शॉप को चुकाए थे। इसके अलावा उसने गर्बिल्स को ले आने के लिए परिवहन शुल्क के तौर पर भी 60 युआन यानी करीब 630 रुपये चुकाए थे। 

विज्ञापन
Woman caught with 24 gerbils strapped to her legs under her skirt in Taiwan
gerbil - फोटो : FreeStockPhotos.biz

बता दें कि चीन में गर्बिल्स की काफी डिमांड है और ये काफी महंगे भी बिकते हैं। वहां एक नर गर्बिल की कीमत करीब 1100 रुपये और एक मादा गर्बिल की कीमत करीब 2200 रुपये है। अधिकारियों का मानना है कि तस्करों ने महिला को बंदरगाह पर निरीक्षण प्रक्रियाओं के बारे में पता लगाने के लिए भेजा होगा। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed