फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनवरी में लांच होंगी ये 6 लग्जरी और सस्ती कार, देखें तस्वीरें

Thu, 03 Jan 2019 01:44 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क,अमर उजाला
ऑटो डेस्क,अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Thu, 03 Jan 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Upcoming cars of january 2019, see the images
Upcoming cars of 2019

2019 का पहला महीना एक या दो नहीं बल्कि 6 कारें लेकर आ रहा है। जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लांच होने वाली कारों में जहां टाटा की एक सबसे दमदार एसयूवी होगी।  वहीं टोयोटा की खास कार कैमरी भी दस्तक देगी। तो आइए डालते हैं एक नजर जनवरी में लांच होने वाली कारों पर। 

Toyota Camry Hybrid

Upcoming cars of january 2019, see the images
Toyota Camry Hybrid

टोयोटा जनवरी की 18 तारीख को अपनी नई फ्लैगशिप गाड़ी Toyota Camry Hybrid  को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुका है। कैमरी के अब तक सात एडिशन आ चुके हैं, और यह आठवीं-पीढ़ी की कार होगी। कैमरी का यह मॉडल हर मायने में शानदार होगा। फिर बात चाहे लुक्स की हो या पावर की। नई Toyota Camry को नए प्लैटफॉर्म (जीए-के) Global Architecture पर बनाया गया है। नई कैमरी की लंबाई, चौड़ाई, और ऊँचाई पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है।

एक्सटीरियर और इंटीरियर 
नई कैमरी का लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश है, इसके फ्रंट का V शेप आकार, पतली ग्रिल, बड़े एयरडैम, हेडलाइट्स में एलईडी डीआरएल, ज्यादा लंबा व्हीलबेस नई कार की कुछ खासियतें हैं। कार के इंटीरियर में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें 8.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,10-इंच हैड-अप डिस्प्ले,7.0-इंच के मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले (MID) शामिल है।

इंजन क्षमता
इस कार में 2.5-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 176 बीएचपी की पावर के साथ 221 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं इसमें पहले वाली कैमरी का इंजन सिर्फ 158 बीएचपी की पावर देता था। यानी पावर के मामले में यह कार पिछली कार से कहीं बेहतर होगी। नई कैमरी में लगाया गया इंजन एक 118 बीएचपी (88kW) इलेक्ट्रिक मोटर के समान काम करेगा। जिसकी वजह से इस कार की कुल पावर 208 बीएचपी तक पहुंच जाएगी। 

6 लाख में खरीदें सेडान कार, बाजार में मौजूद कई विकल्प
 

Nissan kicks

Upcoming cars of january 2019, see the images
Nissan kicks

निसान किक्स को जनवरी में लांच किया जाएगा। टैरेनो को बंद करने के बाद निसान ने किक्स को लाने का ऐलान किया था।  निसान की यह कार आईसीसी क्रिकेट 2019 विश्व कप के लिए आधिकारिक कार होगी, जिसे 30 मई से 14 जुलाई 201 9 तक इंग्लैंड और वेल्स द्वारा आयोजित किया जाएगा। निसान किक्स की लंबाई 4,384एमएम , चौड़ाई 1,813 एमएम  और ऊंचाई 1,656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,673 एमएम है।

इंजन क्षमता
किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन होगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। 

कीमत
उम्मीद जताई जा रही है कि किक्स की एक्सशोरूम कीमत 9.5 लाख से 16 लाख के बीच हो सकती है।  

127 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक Mahesh babu, टैक्स न भरने पर बैंक ने खाते किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming cars of january 2019, see the images
New wagon-r

2019 में लांच होने वाली गाड़ियों में मारुति वैगन आर का नाम सबसे टॉप पर है। माना जा रहा है कि  23 जनवरी को मारुति अपनी इस नई हैचबैक को रि-लॉन्च कर सकती है। वैगन आर को पहली बार दिसंबर 1999 में लॉन्च किया गया था, तब से इस कार के चार अपग्रेड आ चुके हैं।

इंजन क्षमता
नई वैगनआर में 1.0-लीटर K10B 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 67बीएचपी की पॉवर और 91एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या एमटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। बता दें, कंपनी ने अभी कार के इंजन में बदलाव की कोई जानकारी साझा नहीं की है।

कीमत
बात करें, कीमत की तो इस कार की कीमत 5 से 7 लाख के बीच हो सकती है। 

Maruti Suzuki ने क्यों लिया डीजल गाड़ियां ना बनाने का फैसला?

विज्ञापन
Upcoming cars of january 2019, see the images
Launching date of harrier

टाटा की सबसे दमदार एसयूवी हैरियर को 23 जनवरी को लांच किया जाएगा। इस फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है। कार को चार वेरिएंट XE, XM, XT, and XZ में लांच किया जाएगा। 

इंजन क्षमता
हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया  है। जिसे भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। 

कीमत
 हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया ज रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस पास हो सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed