साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। टैक्स का भुगतान न करने पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने इनके सभी खातों को सील कर दिया है। जीएसटी विभाग के अनुसार महेश बाबू पर 18.5 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। 4 साल की उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले महेश बाबू करीब 127 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वहीं इनके पास अच्छा खासा कार कलेक्शन भी है।
Lamborghini Gallardo - 3 Crore INR
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पास महंगी स्पोर्ट कार बनाने वाली कंपनी लैम्बोर्गिनी की कार गलार्डो मौजूद है, जिसकी कीमत 3.06 करोड़ (एक्स-शोरुम, मुम्बई) रुपए है। कंपनी ने अपनी इस नई कार को तीन रंगों ऑरेंज, व्हाईट और पर्ल ग्रीन में पेश किया है। इस कार निर्माण इटली में ही किया गया है।
नई लिमिटेड एडिशन गलार्डो 550-2 इंजन के मामले में भी काफी दमदार है। लैम्बोर्गिनी ने इस कार में 5.2 लीटर की क्षमता का दमदार वी10 इंजन प्रयोग किया है। यह कार को 550 बीएचपी की बेहतरीन पावर देता है। इसके अलावा इस कार में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम, ईएसपी, एयरबैग और एंटी-स्लीप रेगुलेशन का भी इस्तेमाल किया गया है।
Range Rover Vogue
भारत में यह कार हर बड़े स्टार के पास है फिर बात चाहे सलमान की हो या रणवीर की। सभी इस कार के दीवाने हैं, वहीं साउथ के स्टार महेश बाबू के पास भी ( Range Rover Vogue) है। इस लग्जरी एसयूवी की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है जिसमें 3.0 लीटर वाला 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है। जो 240 बीएचपी की पावर और 600 एनएम का टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
Toyota Land Cruiser
महेश बाबू की इस कार की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए है, इसमें 4461cc का इंजन है, जो 261 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।
Mercedes Benz E class
5 of 6
मर्सिडीज बेंज की नई ई क्लास में एस क्लास की झलक साफ नजर आती है।
- फोटो : Amit Dwivedi
मर्सिडीज की यह कार स्टार्स के बीच काफी मशहुर है। इस कार में 3982 सीसी का 8 सिलेंडर वाला इंजन लगा है। जो कि 603 बीएचपी की पावर और 850एनएम का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह कार एक लीटर में 10.98 किमी की माइलेज देती है। मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास को 100 किमी की स्पीड पकड़ने में महज 3.4 सेकंड का समय लगता है। महेश बाबू की इस कार की कीमत 49 लाख रुपए है।