Maruti मारुति की नई WagonR 23 जनवरी को लॉन्च होने वाली है। वहीं नई वैगन आर अब डीलरों के पास पहुंचनी शुरू हो गई है। वहां से मिली तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि नई कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। आइए देखते हैं कि नई वैगन आर का ऑरिजनल लुक...
नए प्लेटफॉर्म पर की डेवलेप
2 of 6
New Maruti Wagon-R 2019
- फोटो : GaadiWaadi
तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि नई वैगन आर का लुक बिल्कुल बदल गया है, हालांकि पैटर्न वही रखा गया है। नई वैगन आर बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर डेवलेप की गई है, जो फिलहाल के वर्जन से ज्यादा हैवी है। इसके अलावा नई वैगन आर हैचबैक आने वाले भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी एसेसमेंट प्रोग्राम के नियमों का पूरी तरह से पालन करती है।
एल्मंड शेप की हाइलाइट्स
3 of 6
New Maruti Wagon-R 2019
- फोटो : GaadiWaadi
नई हैचबैक में एल्मंड शेप की हाइलाइट्स दी गई हैं, नया स्पोर्टी बंपर दिया गया है, साथ ही टेल लैंप्स भी पहले से बड़े हो गए हैं। इसके अलावा इसमें रूफ से सटा हुआ प्लास्टिक का सी-पिलर दिया गया है, जो इसे अट्रैक्टिव लुक देता है। नई वैगन आर की कीमत 4.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।
पढ़ेंः नई Maruti WagonR का ब्रोशर हुआ लीक, 2 इंजन, 6 रंग और 7 वैरियंट्स में होगी लॉन्च
टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
4 of 6
New Maruti Wagon-R 2019
- फोटो : gaadiwaadi
वहीं वैगन आर के इंटीरियर की बात करें, तो कुछ ज्यादा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। डेशबोर्ड डुअल टोन हो गया है, बेज और ब्लैक रंग का है। साथ ही टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी होगी।
टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन!
5 of 6
New Maruti Wagon-R 2019
- फोटो : GaadiWaadi
इसके अलावा नई वैगन आर के इंजन में भी बदलाव किया गया है। इसके टॉप ZXi वैरियंट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट वाला 1.2 लीटर का के-सीरीज का 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 83 पीएस की पॉवर और 112 एनएम का टॉर्क देगा।