फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटरसाइकिल के मॉडिफिकेशन के बारे में क्या आप जानते हैं ये बातें

Sun, 17 Feb 2019 01:56 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 17 Feb 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Things you should always remember while modifiying bike
modified royal enfield

Royal Enfield के भारत में लाखों दीवाने हैं। जिसकी वजह दमदार इंजन, रेट्रो लुक, शानदार डिजाइन और बेहतर फीचर्स होते हैं। आज किसी भी उम्र का व्यक्ति मोटरसाइकिल लेने का मन बनाता है तो सबसे पहले बुलेट का ख्याल जरूर आता है। खैर अगर बुलेट खरीद भी लें तो सबसे पहले पहुंच जाते हैं इसकी मॉडिफिकेशन के लिए आखिर सबसे अलग दिखाने की होड़ जा होती है।



एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारत में सबसे ज्यादा रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल को मॉडिफाई किया जाता है, लेकिन कई बार सबसे अलग दिखाने के चक्कर में लोग अक्सर ऐसी गलतियॉं कर बैठते हैं। जिसे बाइक को भारी नुकसान पहुंचता है। मॉडिफाई करवाने से आपको बाइक का लुक तो लाजवाब मिल जाता है लेकिन माइलेज से लेकर इंजन तक को इससे भारी नुकसान पहुंचता है। 

Things you should always remember while modifiying bike
modified royal enfield

मॉडिफिकेशन की इस कड़ी में सबसे पहले बाइक के दीवानों को चाहिए धॉय धॉय करता हुआ साइलेंसर आखिर हर गली मौहल्ले में अपनी मौजूदगी जो दर्ज करानी है। दुकान पर पहुंच कर आप लगवा भी लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है। इसका सीधा असर आपके इंजन पर पड़ता है। अगर आपका अच्छी कंपनी का बढ़िया से डिजाइन किया हुआ एग्जॉस्ट है तो भी आपकी बाइक को कम खतरा रहता है लेकिन सस्ता वाला एग्जॉस्ट आपकी बाइक डैमेज कर सकता है न सिर्फ डैमेज बल्कि आपके माइलेज और आउटपुट के लिए भी यह खतरे की घंटी होती है। तो ध्यान रहे अपनी बुलेट को आकर्षक बनाने के चक्कर में उसके मौजूदा आउटपुट से खिलवाड़ न करें।

Things you should always remember while modifiying bike
Modified royal enfield
इसके बाद नंबर आता है हॉर्न का आजकल बुलेट आॅनर्स के बीच यी भी नया फैशन बन गया है। जब तक जोर से हॉर्न ना बजे तब तक मजा नहीं बाता है, लेकिन नियम के हिसाब से तेज आवाज वाले हॉर्न गैरकानूनी हैं। ऐसे में अगर आपको पुलिस पकड़ लेती है तो आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। अगर आप अपने हॉर्न से संतुष्ट नहीं हैं तो आप हॉर्न जरूर लगवाएं लेकिन जांच लें कि इसके बाद आपका पूरा सिस्टम अच्छे से काम कर रहा है या नहीं। क्योंकि सिस्टम बिगड़ने से आपकी बाइक में आग भी लग सकती है। 

भारत की पहली Maruti 800, 36 सालों बाद होने जा रही गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Things you should always remember while modifiying bike
Royal Enfield

एनफील्ड पहले से ही एक भारी भरकम बाइक है इसके बावजूद इसमें लेग गार्ड का इस्तेमाल इसे और वजनी बना देता है हालांकि लेग गार्ड बाइक की सेफ्टी के लिए जरूरी हैं और लेग गार्ड लगवाने में भी कोई बुराई नहीं है क्योंकि ये बाइक को नुक्सान से बचाता है। अगर राइडर कहीं गिर भी जाए तो यह बाइक को उठाने में भी मददगार साबित होते हैं। 

लेकिन खराब क्वालिटी या खराब डिजाईन वाले लेग गार्ड्स टक्कर लगने से बाइक के चेसीस को अंदर की और धकेल देते हैं। जिससे वो डैमेज हो जाता है। वहीं सही क्वालिटी न होने से राइडर को चोट भी लग सकती है। इसलिए जरूरी है अपनी बुलेट के लिए अच्छे क्वालिटी के क्रैश गार्ड खरीदें।

विज्ञापन
Things you should always remember while modifiying bike
Modified royal enfield

रॉयल एनफील्ड की बाइक में दिया गया हैंडल सबसे पहले मालिक के निशाने पर होता है। क्योंकि कंपनी बाइक में साधारण तरीके से डिजाइन किया हुआ हैंडल देती है। बता दें, हैंडल मॉडिफाई कराने से भारी ट्रैफिक,भीड़ वाले इलाकों में काफी दिक्कतें होती हैं । 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed