भारत की पसंदीदा कार Maruti 800 से तो आप सभी अवगत होंगे। मारुति आज देश की जानी मानी कंपनियों में से एक है। मारुति की कार आॅल्टो सालों से लोगों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। लेकिन क्या आप जानते है कि मारुति की नींव गांधी परिवार ने रखी थी। 14 दिसंबर 1983 को भारत में पहली बार मारुति की कार ने दस्तक की। जिसकी चाबी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हरपाल सिंह को सौपी। जिसका नंबर DIA 6479 है।
भारत की पहली Maruti 800, 36 सालों बाद होने जा रही गुलजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति ने इस कार को Hindustan Ambassador और Premier Padmini जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए बाजार में उतारा था। जो इनसे ज्यादा बेहतर, किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली कार बनी थी। बाजार में आते ही Maruti 800 एक बड़ी हिट साबित हुई जिसका करीब 30 सालों तक लगातार बाजार में रही।
Maruti 800 के पहले मॉडल में 796 सीसी, 3 सिलिंडर F8D पेट्रोल इंजन दिया गया था जो आज Alto 800 और Omni जैसी गाड़ियों में मिलता है। इंजन की खासियत थी कि इसका मेंटनेंस बेहद ही कम था। Maruti 800 एक समय में Alto 800 ये ज्यादा लोगों को पसंद आती थी लेकिन Alto 800 के पावरफुल इंजन, लुक्स और फीचर्स की बदौलत Maruti 800 पीछे छूट गई ।
मोटरसाइकिल के मॉडिफिकेशन के बारे में क्या आप जानते हैं ये बातें
मारुति ऑल्टो 800 जनवरी 2019 में 23,360 इकाइयों के साथ टॉप सेलिंग कार में सबसे पहले नंबर पर रही। 1 अप्रैल 2020 की समय सीमा से पहले कारों को भारत के दुर्घटना परीक्षण मानदंडों को पूरा करने के लिए मारुति नई जनरेशन ऑल्टो लॉन्च करेगी।
नई जनरेशन मारुति ऑल्टो Future S concept पर आधारित होगी, जिसे 2018 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने प्रदर्शित किया था। नई आॅल्टो मौजूदा ऑल्टो के विपरीत एक छोटी हैचबैक की तरह अधिक है। कार का आकार इग्निस से भी छोटा होगा।
यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, मौजूदा ऑल्टो से ज्यादा स्पेस आदि के साथ आएगा। नई आॅल्टो हुंडई सैंट्रो, रेनो क्विड और टाटा टियागो जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करेगी।
5 साल बाद भारत में आ रही होंडा की यह कार, 7 मार्च को होगी लॉन्च
बता दें, मनमोहन सिंह 10 साल तक भारत में प्रधानमंत्री रहे। 10 सालों तक प्रधानमंत्री रहते हुए भी इनके 2013 के एफिडेविट में सिर्फ एक कार पाई गई। भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार रहे मनमोहन सिंह के पास एक 1996 मॉडल की मारुति सुजुकी 800 कार है।
इसके इंजन की बात करें, तो इसमें 796 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो 37 बीएचपी की पावर और 59 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कार के फ्यूल टैंक में 28 लीटर ईंधन रखने की क्षमता है। कार एक लीटर में करीब 16.6 किमी का माइलेज देती है।