फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुभमन गिल को मिली नई Thar: आनंद महिंद्रा को तोहफे के लिए कहा शुक्रिया, जानें क्यों लोकप्रिय है थार

Wed, 21 Apr 2021 06:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Shubhman Gill Thank Anand Mahindra for new mahindra thar 2020 know all about mahindra thar 2020 specifications and price mahindra thar 2020 safety rating
Shubhman Gill family receiving Mahindra Thar SUV - फोटो : Twitter/@RealShubmanGill
पिछले साल भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में ऐतिहासिक जीत में भारतीय टीम की तरफ से छह युवा क्रिकेटरों ने सीरीज में डेब्यू किया था। इन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था। तब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस जीत पर टीम के छह खिलाड़ियों को तोहफे में अपनी न्यू जेनरेशन थार एसयूवी देने का वादा किया था। महिंद्रा के इस ईनाम को पाने वालों की सूची में अब भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल भी शामिल हो गए हैं। 
Shubhman Gill Thank Anand Mahindra for new mahindra thar 2020 know all about mahindra thar 2020 specifications and price mahindra thar 2020 safety rating
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics
महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा था कि वह इन युवाओं के संघर्ष और मेहनत से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने लिखा कि इसी वजह है कि वह यह तोहफा उन जैसे सभी युवाओं को प्रेरित करने के लिए दे रहे हैं जो सभी बाधाओं से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं। आनंद महिंद्रा ने अपने वादे के मुताबिक एक-एक कर इन सभी युवा क्रिकेटरों को थार एसयूवी देनी शुरू कर दी। वे अभी तक कुल पांच क्रिकेटरों को बतौर ईनाम अपनी बेहद पॉपुलर एसयूवी गिफ्ट कर चुके हैं। 

Shubhman Gill Thank Anand Mahindra for new mahindra thar 2020 know all about mahindra thar 2020 specifications and price mahindra thar 2020 safety rating
शुभमन गिल - फोटो : For Representation Only
इसमें नया नाम जुड़ा है शुभमन गिल का। इस समय बल्लेबाज शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल 2021 सीजन में व्यस्त हैं। इसलिए एसयूवी की डिलीवरी उनके परिवारवालों ने ली। उन्होंने इस तोहफे के लिए आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया और अपनी नई एसयूवी की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, "सर! "मैं आभारी हूं, और इस उपहार के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत के लिए खेलना एक सम्मान रहा है और मैं हर बार मैदान में कदम रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।" 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubhman Gill Thank Anand Mahindra for new mahindra thar 2020 know all about mahindra thar 2020 specifications and price mahindra thar 2020 safety rating
वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर - फोटो : twitter@ imshard, Sundarwashi5, natarajan_91
बता दें कि शुभमन से पहले सुंदर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन को आनंद महिंद्रा की ओर से थार एसयूवी का तोहफा मिल चुका है। अब सिर्फ नवदीप सैनी बचे हैं जिन्हें अपने इस तोहफे का इंतजार होगा। सभी खिलाड़ियों ने आनंद महिंद्रा का आभार व्यक्त किया है। अगर आप महिंद्रा की इस हॉट सेलिंग एसयूवी को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए आपको करीब एक साल इंतजार करना पड़ सकता है। नई थार की वेटिंग पीरियड 20 से 40 हफ्तों के बीच है। जानतें हैं नई थार 2020 एसयूवी की खासियतें। 



विज्ञापन
Shubhman Gill Thank Anand Mahindra for new mahindra thar 2020 know all about mahindra thar 2020 specifications and price mahindra thar 2020 safety rating
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
डिजाइन
ऑल-न्यू महिंद्रा थार के डिजाइन की बात करें तो एक तरह से इस एसयूवी के डिजाइन में एक इवॉल्यूश्नरी बदलाव देखने को मिलता है जिससे यह ग्राहकों के बड़े वर्ग को अपील करती है। इस एसयूवी के डायमेनशंस काफी बड़े हैं, जो खरीदारों को अपनी ओर खींचती है। बड़े व्हील आर्च के साथ बॉडी क्लैडिंग और रिफाइंड लाइनन्स से नई थार बड़ी और आकर्षक दिखती है। फिर भी इसका ठेठ जीप सिल्हूट का लुक बरकरार रहता है। इस एसयवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 226 मिमी है जो काफी ऊंचा है और इसके 18 इंच के रिम्स से इस एसयूवी की सड़क में इतनी शानदार मौजूदगी है, जिसकी फिलहाल किसी दूसरी गाड़ी से तुलना नहीं की जा सकती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed