रियल डॉल नामक अमेरिका की एक कंपनी बेहद वास्तविक महिला रोबोट्स बनाने के लिए काफी मशहूर है। इस कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एक महिला रोबोट की तस्वीर साझा की है, जिसे देखने के बाद कई फॉलोअर्स हैरत में पड़ गए। क्योंकि ये रोबोट बिल्कुल असली महिला की तरह दिख रही है और इसके हाव-भाव भी इंसानों की तरह है। कंपनी ने इस रोबोट का नाम 'ओलिविया' रखा है।
2 of 6
Women Robot
- फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर ओलिविया की तस्वीरों को देख कई फैंस को ऐसा लगा कि रियल डॉल कंपनी ने एक महिला का फोटो शेयर किया है, जो काफी इमोशनल है। लेकिन फॉलोअर्स को जब ओलिविया की सच्चाई पता चली, तो वो दंग रह गए। बता दें कि रियल डॉल कंपनी अपने रोबोट्स को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर एक्स-मोड के मदद से तैयार करती है।
3 of 6
Women Robot
- फोटो : Instagram
कंपनी ने अपने वेबसाइट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि एक्स मोड जैसे बेहतरीन एआई सॉफ्टवेयर की मौजूदगी के साथ ही साथ हम इन डॉल्स में एक मोड्यूलर हेड सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।
4 of 6
Women Robot
- फोटो : Instagram
कंपनी के मुताबिक, इस मॉड्यूलर हेड सिस्टम के कारण ये डॉल्स अपने हाव-भाव बदल सकती हैं और अपना सिर भी हिला सकती हैं। इतना ही नहीं ये डॉल्स इसांनों की रह बात भी कर सकती हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रियल डॉल कंपनी की रोबोट्स अपनी आंखें घुमा सकती हैं और पलकें भी झपका सकती हैं। कंपनी का दावा है कि इससे पहले ऐसा फीचर किसी और रोबोट में नहीं उपलब्ध था।
5 of 6
Women Robot
- फोटो : Instagram
बता दें कि एआई सॉफ्टवेयर एक्स-मोड एक बेहद एडवांस सॉफ्टवेयर है और इस सॉफ्टवेयर की मदद से ही रियल डॉल कंपनी अपने रोबोट्स को डिजाइन करती है। इन रोबोट्स की यूनिक पर्सनैलिटी भी बनाई जा सकती है और आवाज को भी कंट्रोल किया जा सकता है।