भारत में लगातार बढ़ रही पेट्रोल ओर डीजल की कीमत से लोग खासा परेशान है ऐसे में सब ही इससे निजात पाने के तरीके सोच रहें हैं लेकिन भारत में अभी इलेक्ट्रिक कारों या बाइको का प्रचलन नहीं है जिससे इस समस्या का समाधान हो सके।
बिना पेट्रोल डीजल भविष्य में दौड़ेगा बस यही स्कूटर
इस स्कूटर को हॉवर बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इसके आत्म-संतुलन स्कूटर, स्मार्ट व्हील, इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड, स्काईवॉकर बोर्ड होवरबोर्ड, एयरवहिल जैसे भी अलग अलग देशो में नाम हैं। इसको चलाने के लिए आपको ज्यादा शक्ति लगाने कि जरूरत नहीं है। इसे 120 किलो तक का कोई भी मनुष्य आसानी से चला सकता है।
कैसे करता है यह काम
सबसे पहले इसे थोड़ा आगे या पीछे ले जाये। जिससे आप आसानी से अब आगे पीछे इसे घुमा सकेंगे। अगर आपको बाएं या दाएं जाना है तो राइडर को सिर्फ बाएं या दाएं पेडल पर पैर को स्थानांतरित करना है। बस से टिप्स अपनाकर आप इसे आसानी से चला सकते हैं।
इस स्कूटर का चलन वैसे तो बॉलिवुड में काफी समय से है लेकिन अब समय समय पर कलाकारों को भी इसे इस्तेमाल करते देखा गया है। हाल ही में माधुरी दीक्षित को अपने परिवार के साथ इस स्कूटर का आनन्द लेते देखा गया ।
इस स्कूटर को आप किसी भी उम्र में चला सकते है वो भी बिना किसी खर्च के। बस बैटरी चार्ज किजिए और निकल जाइए सफर पर लेकिन हॉ ध्यान रहे इसे चलाने के लिए एक बार भारतीय सड़कों का जायजा जरूर ले लिजिएगा।