झारखंड के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने गुरुवार को गेंदबाजी में लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नदीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ केवल 10 रन देकर 8 विकेट झटके और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनका गेंदबाजी विश्लेषण इस प्रकार रहा 10 ओवर, 4 मेडन, 10 रन, 8 विकेट।
सिर्फ 10 रन देकर झटके 8 विकेट, शाहबाज ने तोड़ा विश्व क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड
बोयस का रिकॉर्ड अगले साल टूटा जब माइकल होल्डिंग ने 21 देकर 8 विकेट लिए। संघवी ने फिर 20 साल के बाद होल्डिंग के रिकॉर्ड को बेहतर किया। बहरहाल, टीम इंडिया में जगह पाने के बेहद करीब नदीम ए साइड के नियमित खिलाड़ी हैं। उन्होंने विकेट के मामले में संघवी सहित 10 गेंदबाजों की बराबरी की, लेकिन रन खर्च करने के मामले में उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
10-4-10-8 👏👏
The record for best figures in List A cricket was broken today by Shahbaz Nadeem!
➡️ https://t.co/JartUM7quJ pic.twitter.com/EjC6H9dYuy
वन-डे क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज चामिंडा वास के नाम दर्ज है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में 8 दिसंबर 2001 को 19 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। बता दें कि एक समय ऐसा लग रहा था कि नदीम 10 विकेट चटका लेंगे क्योंकि उनके स्पेल के 8वें ओवर में वह 8 विकेट अपने खाते में जोड़ चुके थे।
मगर एक और बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय ने राहुल चाहर को आउट करके नदीम के 10 विकेट लेने के सपने को तोड़ दिया। बहरहाल, झारखंड ने राजस्थान को 7 विकेट से मात दी। 74 रन का पीछा करते हुए झारखंड ने 15वें ओवर में मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही उसे 4 अंक मिले।