मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की बाइक बुलेट की लोकप्रियता का आलम यह है कि भारत में बाइक्स के दीवाने मोटरसाइकिल का मतलब बुलेट कहते हैं। लेकिन बुलेट की इस दीवानगी के बीच एक खबर से इस बाइक के चाहनेवालों को निराशा हो सकती है। Royal Enfield ने अपनी 500cc वाली तीन मोटरसाइकिल Bullet 500, Classic 500 और Thunderbird 500 की बुकिंग बंद कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अस्थाई रूप से ऐसा किया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। कंपनी 500 सीसी मॉडल की बाइक्स की कम बिक्री के मद्देनजर ऐसा कर रही है। Royal Enfield बाइक्स की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले कुछ महीनों में 500 सीसी के मुकाबले 350 सीसी मॉडल की बिक्री लगातार बढ़ी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार 350 सीसी के मॉडल्स को पहले BS6 इंजन में अपग्रेड करेगी। इसके बाद 500 सीसी के मॉडल्स को BS6 इंजन के साथ लाएगी। इस समय कंपनी का पूरा ध्यान 350 सीसी सेगमेंट पर है।
4 of 8
Royal Enfield classic 500
- फोटो : Copyright Amar Ujala
कंपनी 500cc वाले मॉडल्स को बंद करने का इशारा बहुत पहले दे चुकी थी। पिछले कुछ समय में Royal Enfield के 500 सीसी सेगमेंट के मॉडल्स की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इस कारण से कंपनी ने इन्हें BS6 इंजन में अपडेट करने के जगह बंद करने का निर्णय ले सकती है। BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक इंजन को अपडेट करने के लिए कंपनी को काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा। लेकिन इस सेगमेंट के बाइक्स की बिक्री कम होने से कंपनी को यह फायदे का सौदा नहीं लग रहा।
5 of 8
Royal Enfield
- फोटो : Social
हालांकि अगर आप Classic 500 लेने की सोच रहे हैं तो इसकी फटाफट बुकिंग करा लें। कंपनी स्टॉक रहने तक Classic 500 की बुकिंग ले रही है। स्टॉक खत्म होते ही कंपनी कभी भी इसकी बुकिंग बंद कर सकती है।