हाल ही में मुंबई रेलवे स्टेशन पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक शख्स रेलवे ट्रैक पर गिरे एक बच्चे की जान बचाई थी। सेंट्रल रेलवे मुंबई डिवीजन पॉइंट्समैन काम कर रहे मयूर शेलके की इस बहादुरी को सभी ने सराहा था और खुद रेल मंत्री उन्हें फोन करके उनकी हौसला अफजाई की थी। वहीं क्लासिक लीजेंड प्रा. लि. कंपनी के ब्रांड जावा ने मयूर को उनकी इस बहादुरी के लिए एक बाइक गिफ्ट की है।
Jawa ने इस शख्स को गिफ्ट की 1.84 लाख रुपये की नई मोटरसाइकिल, आप भी हो सकते हैं हकदार!
बचाई थी बच्चे की जान
17 अप्रैल को मुंबई के वंगानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर अपनी मां के साथ एक बच्चा चलते समय अपना संतुलन खोकर ट्रैक पर गिर गया था। जिसके बाद पॉइंट्समैन मयूर शेलके ने अपनी जान की परवाह न करते हुए खुछ ही फीट की दूरी पर तेजी से आती ट्रेन के सामने कूद गए और बच्चे की जान बचा ली। उनकी यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। दरअसल बच्चे की मां नेत्रहीन थी और मात्र पांच सेकंड में यह सब हो गया था। शेलके ने पहले को बच्चे को प्लेटफॉर्म पर खींचा और बाद में खुद ऊपर आए थे।
बच्चे के परिवार को दी राशि
शेलके की इस बहादुरी के बाद रेलवे ने उन्हें 50 हजार रुपये ईनाम देने का एलान किया था। लेकिन शेलके ने जहां बहादुरी की मिसाल पेश की, वहीं दरियादिली दिखाते हुए आधी प्रोत्साहन राशि बच्चे के परिवार को देने का भी फैसला किया, क्योंकि बच्चे का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। वहीं एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट ने भी शेलके को 50 हजार रुपये का ईनाम दिया है। इसके अलावा महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेलके की तारीफ करते हुए कहा था, मयूर शेलके के पास पोशाक या टोपी नहीं थी, लेकिन उन्होंने सुपरहीरो की तुलना में अधिक साहस दिखाया।
जावा ने दी बाइक
जिसके बाद जावा के डायरेक्टर अनुपम थरेजा ने भी शेलके को जावा मोटरसाइकिल उपहारस्वरूप देने का एलान किया था। थरेजा ने 'जावा हीरोज इनिशिएटिव' के तहत Jawa Forty Two बाइक ईनाम में दी। थरेजा ने कहा था, शेलके की बहादुरी से जावा मोटरसाइकिल परिवार आश्चर्यचकित है। हम आपके अनुकरणीय शौर्य की सराहना करते हैं और सम्मान के तौर पर एक बाइक गिफ्ट करना चाहते हैं। वहीं उपहार लेते वक्त शेलके के परिवार के लोग उपस्थित थे।
एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये
जावा ने इस साल की शुरुआत में ही 2021 Jawa Forty-two का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये रखी थी। साथ ही इस बाइक में नए फीचर जैसे और नई पेंट स्कीम्स भी दी थीं। मयूर शेख को जो बाइक गिफ्ट की गई है वह नेबुला ब्लू रंग की है। नई बाइक में स्टैंडर्ड बार-एंड मिरर्स, रीडिजाइन साइड स्टैंड, अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर, नई हेंडलैप ग्रिल जैसे नए फीचर भी दिए हैं। Jawa Forty-two में 293 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन आता है, जो 6800 आरपीएम पर 27 बीएचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।