फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमजी मोटर ला रही है बड़ी 7 सीटर MG Hector, जानें लॉन्चिगं और बुकिंग डीटेल्स

Thu, 20 Feb 2020 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
mg hector plus launch in india mg hector plus 7 seater price and features mg hector plus booking
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : Social Media
चीनी SAIC के अधिग्रहण वाली कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले साल जून में एंट्री की थी। अपनी पहली कार SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) (एसयूवी) MG Hector से कंपनी भारत में छा गई । भारत में कंपनी की कार लोकप्रिय हो गई। सिर्फ 8 महीने में ही एसयूवी हेक्टर की 50 हजार से अधिक इकाइयों की बुकिंग हो गई है। कंपनी अभी तक हेक्टर की करीब 20 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। एमजी हेक्टर की कामयाबी से उत्साहित कंपनी ने भारत में अपनी दूसरी कार MG ZS EV को भी उतार दिया। इस इलेक्ट्रिक कार ने भी बुकिंग का रिकॉर्ड कायम किया। इसकी जबरदस्त बुकिंग को देखते हुए MG ZS EV की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी बुकिंग बंद कर दी गई थी। कंपनी ने हाल में हुए Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) को शोकेस किया है। MG Motor अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector के ज्याद स्पेशियस वर्जन Hector Plus को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। नई हेक्टर प्लस ज्यादा सीट के ऑप्शन के साथ आएगी। 
mg hector plus launch in india mg hector plus 7 seater price and features mg hector plus booking
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : AmarUjala

6 या 7 सीटर

एमजी मोटर का दावा है कि नई हेक्टर पहले से ज्यादा स्पेशियस होगी और कस्टमाइजेबल (2+2+2/2+3+2) सिटिंग ऑप्शन के साथ आएगी। कंपनी का कहना है कि नई हेक्टर की बिक्री इसी साल दूसरी छमाही से शुरू होगी। कंपनी ने मौजूदा हेक्टर के मुकाबले लंबाई में 40 एमएम की बढ़ोतरी की है। 
mg hector plus launch in india mg hector plus 7 seater price and features mg hector plus booking
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : Social Media

नए फीचर्स

हेक्टर प्लस में पहले के मुकाबले नया इंटीरियर और एक्सटीरियर को मिलेगा ही साथ ही नए हेडलैंप्स, फ्रंट लैंप्स, बंपर्स, रिअर टेललाइट डिजाइन और रिवाइज्ड स्किड फ्रंट मिलेगा। कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा का कहना है कि ऑटो एक्सपो 2020 में एमजी प्रोडक्ट्स को दर्शकों की तरफ से काफी सराहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mg hector plus launch in india mg hector plus 7 seater price and features mg hector plus booking
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : Social Media

हेक्टर का ही पावरट्रेन

हेक्टर प्लस में रेगुलर हेक्टर का ही पावरट्रेन मिलेगा। इसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। साथ ही 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा, साथ ही 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर होगा। पेट्रोल इंजन 143 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं डीजल इंजन 170 एचपी की पावर के साथ 350 एनएम का टॉर्क देगा। 
विज्ञापन
mg hector plus launch in india mg hector plus 7 seater price and features mg hector plus booking
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : Social Media

लॉन्चिंग

MG Motor India की योजना हेक्टर का छह सीटों वाला संस्करण भी इस साल बाजार में उतारने की है। एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा, "इस साल की तीसरी तिमाही में 6 सीटों वाले हेक्टर प्लस को बाजार में उतारकर हम भारत में हेक्टर ब्रांड को आगे बढ़ाएंगे।" MG Hector भारत की पहली इंटरनेट कनेक्टेड कार है। MG Hector की सफलता के मद्देनजर भारत में इस कार का बड़ा वर्जन ला रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed