फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault की ये शानदार कार मिल रही है सिर्फ 2.19 लाख रुपये में, बस कुछ दिन हैं बाकी

Thu, 20 Feb 2020 06:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
renault car discount renault kwid offers 2020 renault new car offers renault car offers february
New Renault Kwid facelift - फोटो : Social
अगर आप कम बजट में एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Renault (रेनो) का ऑफर आपके लिए है। Renault अपनी एसयूवी लुक वाली इस एंट्री लेवल हैचबैक कार पर शानदार ऑफर लेकर आई है। रेनो भारतीय ग्राहकों को अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Renault Kwid (रेनो क्विड) की खरीद पर 64 हजार रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस हैचबैक कार में 8 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। 
renault car discount renault kwid offers 2020 renault new car offers renault car offers february
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault

कीमत 

कंपनी ने पिछले साल Renault Kwid Facelift के BS4 मॉडल को लॉन्च किया था। BS4 क्विड की एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये थी। हाल ही में रेनो ने Renault Kwid Facelift को BS6 इंजन के साथ उतारा। कंपनी ने इस नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले मॉडल की बढ़ा दी। नए अपडेटेड कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.92 लाख रुपये है। 
renault car discount renault kwid offers 2020 renault new car offers renault car offers february
Renault Kwid facelift - फोटो : Social

ऑफर

कंपनी Renault Kwid Facelift और Pre-Facelift दोनों ही वेरिएंट्स पर यह ऑफर दे रही है। Renault Kwid Pre-Facelift वेरिएंट्स पर 4 साल की वारंटी, 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 4 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। 

वहीं नए और अपडेटेड Renault Kwid Facelift वेरिएंट पर 4 साल की वारंटी, 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी के मौजूदा ग्राहकों के लिए स्पेशल ROI (रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) भी मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
renault car discount renault kwid offers 2020 renault new car offers renault car offers february
Renault Kwid city k-ze - फोटो : Social

इंजन

Renault Kwid में 0.8 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 54hp का पावर और 72Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। वहीं Kwid का 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन 68hp का पावर और 91Nm का टॉर्क पैदा करता है। Kwid के 0.8 लीटर इंजन में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। तो 1.0-लीटर इंजन में मैनुअल के साथ 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। 
विज्ञापन
renault car discount renault kwid offers 2020 renault new car offers renault car offers february
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault

इंटीरियर

एंट्री लेवल हैचबैक कार सेगमेंट में Renault Kwid सबसे शानदार फीचर्स वाली कार कही जा सकती है। इसमें 8-इंच की बड़ी टचस्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Apple CarPlay और Android Auto दोनों को सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर, रियर पार्किंग कैमरा, पीछे वाली सीट पर आर्म रेस्ट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed