ऑटो सेक्टर में आई मंदी ने सभी कार कपनियों की नींद उड़ा दी है। देसी कंपनियों से लेकर विदेशी कंपनियां भी इस मंदी से परेशान हैं। कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है उनके पास पुराने मॉडल्स का स्टॉक क्लीयर नहीं हो रहा है। लग्जरी कार कंपनी मर्सडीज बेंज भी अपनी कारों पर जून में अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Mercedes-Benz S-class
कंपनी की फ्लैगशिप कार एस-क्लास पर 12.8 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट 2018 से मॉडल्स पर मिलेगा, साथ ही कंपनी कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस भी ऑफर कर रही है। S350d वेरियंट में 3.0 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 286 एचपी की पावर देता है। वहीं कंपनी S 450 मॉडल का पेट्रोल वेरियंट 367 एचपी की पावर देता है। कंपनी इस पर कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस के साथ 9.05 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं 2018 की S-class Maybach पर भी 7.75 लाख रुपये का डिस्काउंट है।
Mercedes-Benz CLA
3 of 8
मर्सिडीज बेंज
- फोटो : Amit Dwivedi
मर्सडीज की एंट्री लेवल सेडान कार के 2018 मॉडल्स पर कंपनी 4.25 लाख रुपये और MY2019 मॉडल्स पर 3.25 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि परफॉरमेंस मॉडल CLA 45 AMG पर भी डिस्काउंट दे रही है, 2015 के मॉडल पर कंपनी 10.25 लाख रुपये की छूट दे रही है।
Mercedes-Benz GLE
4 of 8
उत्तर प्रदेश के नए सीएम मर्सिडीज जीएलई 350 डी एसयूवी का प्रयोग करते हैं।
जून 2018 के मॉडल पर कंपनी 9 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी पुराने म़ॉडल्स पर डिस्काउंट देकर नए मॉडल्स के लिए स्टॉक क्लीयर करना चाहती है। यह डिस्काउंट 204एचपी 250डी और 258एचपी 350डी वेरियंट्स पर मिलेगा। 2018 की Mercedes-Benz GLE 43 कूप में 367 एचपी की पावर वाला 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी6 इंजन लगा हुआ है। कंपनी इस पर 3 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
Mercedes-Benz E-class
5 of 8
Mercedes Benz E-class
- फोटो : File
BMW 5 सीरीज और Audi A6 को टक्कर देने वाली E-class पर कंपनी 6.75 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट 2018 माडल की E200 और E220d वेरियंट्स पर मिलेगा, वहीं 2019 के मॉडल्स पर 4.80 लाख रुपये का डिस्काउंट है। वहीं डीलर 2018 मॉडल की E350d पर 6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।