फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन से विश्व कप में थर्राते थे पाकिस्तानी, सिर्फ तेंदुलकर के नाम ही है ये खास रिकॉर्ड

Sat, 15 Jun 2019 02:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 15 Jun 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Sachin Tendulkar gets most Man of the Match awards against Pakistan in World Cup
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Amar Ujala
वर्ल्ड कप में सातवीं बार भारतीय टीम पाकिस्तान से टक्कर के लिए तैयार है। मैनचेस्टर में रविवार को दोनों टीम के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। विश्व कप के इतिहास में अब तक भारत पाकिस्तान के बीच छह मुकाबले खेले गए हैं। सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी है, लेकिन ज्यादातर मुकाबले का हीरो एक ही खिलाड़ी रहा है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आखिरी बार 4 साल पहले 2015 में आमने-सामने थी जिसमें भारत ने 76 रन से जीत दर्ज की थी। आइए बताते हैं आपको विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ किसने सबसे अधिक बार मैन ऑफ द मैच जीता है।

 
World Cup 2019: Sachin Tendulkar gets most Man of the Match awards against Pakistan in World Cup
1992 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

1992 के विश्व कप पहली बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई, ऑस्ट्रेलिया में सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 43 रन से जीत दर्ज की। सचिन ने 54 रन की शानदार पारी खेली और 10 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट भी लिया था, इसके लिए सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

World Cup 2019: Sachin Tendulkar gets most Man of the Match awards against Pakistan in World Cup
सचिन तेंदुलकर और वकार यूनिस

2003 के विश्व कप में भी सचिन तेंदुलकर ने मात्र 75 गेंदों में 98 रन की जबरदस्त पारी खेलकर पाकिस्तान को हराने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार  पारी के लिए सचिन को मैन ऑफ द मैच मिला। सेंचूरियन में खेले गए इस मैच में भारत ने 26 गेंद शेष रहते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के 273 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 45.4 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Sachin Tendulkar gets most Man of the Match awards against Pakistan in World Cup
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file

2011 विश्व में मोहाली के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई। 29 रन से मैच को जीतकर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया और एक बार फिर 85 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed