Maruti Suzuki WagonR के CNG मॉडल ने भारतीय बाजार में एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने भारत में कंपनी की सीएनजी किटों के साथ WagonR की तीन लाख यूनिट्स की बिक्री कर ली है। इस कारनामे के बाद अब WagonR देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी गाड़ी बन गई है।
WagonR पिछले 20 सालों से मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है, जिसे भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिला है। कंपनी ने अपनी इस कार में कई अपडेट्स दिए जिनमें मैकेनिकल और कॉस्मेटिक दोनों शामिल हैं।
Maruti Wagon R CNG: साल 2010 से शुरू हुआ सफर
2 of 5
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Global NCAP
मारुति सुजुकी ने साल 1999 में अपनी WagonR को भारतीय बाजार में उतारा था। वहीं, WagonR CNG को कंपनी ने साल 2010 में लॉन्च किया था। देश में अब तक WagonR के 24 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं। वहीं, बात करें WagonR के सीएनजी मॉडल की तो इसे भी ग्राहकों का भरपूर साथ मिला, जहां साल 2014 तक कंपनी ने इसके एक लाख यूनिट्स की भारत में बिक्री कर दी थी। वहीं, साल 2017 में इसके 2 लाख यूनिट्स बिक चुके थे।
Maruti Wagon R CNG: कीमत
मारुति सुजुकी की WagonR का सीएनजी मॉडल LXI और LXI(O) जैसे दो वेरिएंट में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है, जो 5.32 लाख रुपये तक जाती है।
Maruti Wagon R CNG: परफॉर्मेंस
4 of 5
old Maruti wagonr and new 20019 wagonR
मारुति सुजुकी की WagonR में ताकत के लिए 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला BS6 इंजन दिया गया है, जो 59 PS की मैक्सिमम पावर और 78 NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
Maruti Wagon R CNG: माइलेज
मारुति सुजुकी के दावे के मुताबिक WagonR CNG मॉडल में ग्राहकों को 33.54 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है।