फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra XUV700: लॉन्चिंग से पहले पहली बार सामने आया एसयूवी का फुल लुक, जानें खास बातें

Sat, 31 Jul 2021 05:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 31 Jul 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV700 SUV spotted fully undisguised ahead of official debut mahindra xuv700 launch date mahindra xuv700 features
Mahindra XUV700 spied - फोटो : Facebook/XUV700 Modified
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी XUV700 को पेश करने के लिए कमर कस रही है। इस एसयूवी को जल्द ही आधिकारिक रूप से पेश किया जाना है, लेकिन इससे पहले ही इसे अभी एक बार फिर स्पॉट किया गया है। महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित 7-सीटर एसयूवी XUV700 का कार प्रेमी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा इस साल 15 अगस्त के दिन XUV700 का ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। इसके बाद इस एसयूवी के दो अक्तूबर, 2021 को लांच किए जाने की संभावना है। बता दें कि महिंद्रा ने पिछले साल लाइफस्टाइल एसयूवी न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार की लॉन्चिंग के समय भी ठीक यही तरीका अपनाया था। XUV700 एसयूवी महिंद्रा XUV500 को रिप्लेस करेगी। 


Mahindra XUV700 एसूयवी की लॉन्चिंग से पहले इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार यह कार बिना ढंके हुए रूप में पहली बार सामने आई है। 
Mahindra XUV700 SUV spotted fully undisguised ahead of official debut mahindra xuv700 launch date mahindra xuv700 features
Mahindra XUV700 spied - फोटो : Facebook/XUV700 Modified
सामने आई नई स्पाय तस्वीरों से नई XUV700 एसयूवी के बारे में बहुप्रतीक्षित डिटेल्स मिली है। लेटेस्ट जेनरेशन बदलावों के साथ आनेवाली XUV700 का प्रोफाइल काफी बड़ा और भव्य है। पहले इस एसयूवी को ज्यामितीय रूप से संतुलित आकार में देखा गया था। लेकिन अब XUV के केबिन स्पेस को विस्तार देने की कोशिश की गई है, और अब यह एक ज्यादा आरामदायक स्टांस के साथ दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एक तरह से XUV में एक भारी भरकम पेशकश के रूप में काफी बदलाव देखा जा रहा है। यह वाहन एक पूर्ण विकसित एमपीवी के रूप में लिस्ट होने से बस कुछ ही कदम दूर है। 
Mahindra XUV700 SUV spotted fully undisguised ahead of official debut mahindra xuv700 launch date mahindra xuv700 features
Mahindra XUV700 spied - फोटो : Facebook/XUV700 Modified
इस कार में एक लंबा फैला हुआ रियर ओवरहैंग अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराता है। वाहन निर्माता ने एक बड़ा प्रोफाइल अपनाया है। नए अपडेट के साथ, नई फीचर्स और उपकरणों के रूप में कार में अपडेट की एक बड़ी रेंज मिलती है। 

इससे पहले, महिंद्रा ने XUV700 एसयूवी में ऑटो बूस्टर हेडलैंप, स्मार्ट पॉप-अप हैंडल, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर और वाइड-इन-सेगमेंट रूफ जैसे फीचर्स की पुष्टि की है। इसके अलावा, इसने हाल ही में अपनी आगामी XUV700 के लिए नई 'स्मार्ट फिल्टर टेक्नोलॉजी' की भी पुष्टि की है। नई 2021 Mahindra XUV700 लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar और Tata Safari जैसी एसयूवी को टक्कर देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV700 SUV spotted fully undisguised ahead of official debut mahindra xuv700 launch date mahindra xuv700 features
Mahindra XUV700 Teaser - फोटो : Mahindra
हाल ही में इस बार इस एसयूवी के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक XUV700 के इंटीरियर की तस्वीरें इस बार काफी साफ हैं, जिससे कार के केबिन के बारे काफी जानकारी का पता चलता है। नई XUV700 मौजूदा XUV500 के मुकाबले बिल्कुल नए फीचर्स और प्रीमियम केबिन के साथ आएगी। कंपनी पहले ही टीजर वीडियो की एक सीरीज के जरिए XUV700 के कई एडवांस्ड फीचर्स की जानकारी साझा कर चुकी है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में स्पॉट हुआ एक अन्य मॉडल एसयूवी का मिड-लेवल ट्रिम लगता है। स्पॉट की गई एसयूवी में मैनुअल गियरबॉक्स यूनिट दिया गया है। इसमें एक नया मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसे लेदर से कवर किया गया है। स्टीयरिंग व्हील पर कई बटन हैं। गाड़ी में बड़ी स्क्रीन दी जाएगी, जिसका एक हिस्सा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और दूसरा हिस्सा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के रूप में काम करेगा। 
विज्ञापन
Mahindra XUV700 SUV spotted fully undisguised ahead of official debut mahindra xuv700 launch date mahindra xuv700 features
Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
एक्सयूवी 700 का डैशबोर्ड डिजाइन, फिट एंड फिनिश और प्लास्टिक की क्वालिटी XUV500 के मुकाबले काफी बेहतर लग रहा है। एसी वेंट इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे दिया गया है और उसके नीचे AC कंट्रोल बटन दिए गए हैं। Mahindra XUV700 में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed