{"_id":"6104d8928ebc3e2ad04ed55f","slug":"ola-electric-scootera-delivery-ola-electric-ceo-bhavish-aggarwal-doing-poll-on-twitter-for-its-home-delivery-via-online-sales-route","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter : ओला स्कूटर की हो सकती है ऑनलाइन बिक्री, सीधे घर पर होगी डिलीवरी, कीमत भी होगी कम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric Scooter : ओला स्कूटर की हो सकती है ऑनलाइन बिक्री, सीधे घर पर होगी डिलीवरी, कीमत भी होगी कम
Sat, 31 Jul 2021 10:40 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Ola Electric scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि ओला का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में बैटरी से चलने वाले दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव ला सकता है। ओला इलेक्ट्रिक अपने स्कूटर में सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स दिए जाने का दावा कर रही है। इतना ही नहीं कंपनी स्कूटर के ड्राइविंग रेंज और राइड परफॉर्मेंस के बारे भी खूब दावे कर रही है। लेकिन जिस तरह से यह संभावित ग्राहकों के साथ जुड़ रही है वह भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
Ola Electric CEO Bhavish Aggarwal on Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
इस खबर को दाखिल करने के समय, जवाब देने वाले 60 फीसद लोगों ने ईवी को डिलीवर होम के साथ खरीद के ऑनलाइन मोड को प्राथमिकता दी। जबकि 40 फीसदी डीलरशिप या दुकान के पक्ष में थे। ट्वीट पर करीब 13,000 लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। भाविश का यह पोल शाम 6 बजे तक चालू रहेगा, जिसमें लोग अपनी पसंद बता सकते हैं।
How do you want to buy your scooter?
— Bhavish Aggarwal (@bhash) July 30, 2021
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
किफायती होगा स्कूटर
लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियों में छा जाने वाले इस स्कूटर की बुकिंग सिर्फ 499 रुपये की टोकन राशि देकर की जा रही है। इसकी बुकिंग 15 जुलाई की शाम से शुरू की गई है। खास बात यह है कि बुकिंग शुरू होने के पहले चौबीस घंटों में ही कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल गई। कंपनी का कहना है कि बुकिंग की राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से कम हो सकती है और राज्यों से मिलने वाली सब्सिडी इसे और भी ज्यादा किफायती बना सकती है।

सबसे बड़ा प्लांट
कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह - 'ऑनलाइन खरीदें' और 'होम डिलीवरी' का विकल्प से असल में कंपनी को फायदा हो सकता है जो इस समय तमिलनाडु में अपने नए प्लांट के पहले चरण को फिनिशिंग टच दे रही है। इस प्लांट को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री के रूप में बताया जा रहा है, और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2 लाख यूनिट्स को रोल आउट करने की हो सकती है।

कितनी होगी स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में कंपनी ने ऐसा इशारा किया था जिसके बाद इस स्कूटर के बारे में ज्यादातर चर्चा यह है कि एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मुख्य रूप से शहर के आवागमन के लिए है, एक शानदार टॉप स्पीड इसे कभी-कभार हाईवे में सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है।