{"_id":"607442e88fc36f38c14de402","slug":"mahindra-to-temporarily-discontinue-mahindra-xuv500-new-model-on-work-mahindra-xuv500-new-generation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा बंद करेगी XUV500: लाएगी नई 5-सीटर एसयूवी, उससे पहले लाएगी यह नया मॉडल, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महिंद्रा बंद करेगी XUV500: लाएगी नई 5-सीटर एसयूवी, उससे पहले लाएगी यह नया मॉडल, जानें पूरी डिटेल्स
Mon, 12 Apr 2021 06:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV500
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) 2021 की तीसरी तिमाही में एक नई एसयूवी महिंद्रा XUV700 लॉन्च करेगी। इसका कोडनेम W601 है। महिंद्रा के मुताबिक नई SUV कंपनी के मौजूदा लाइन-अप में XUV500 के ऊपर होगी और 6-और 7-सीट लेआउट में पेश की जाएगी। इसके साथ ही मौजूदा XUV500 एसयूवी को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा।
Mahindra XUV700 Teaser
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है कि XUV700 को लॉन्च किए जाने के बाद मौजूदा XUV500 एसयूवी को टेम्परेरी तौर पर डिस्कंटीन्यू करेगी। कंपनी का कहना है कि वह अपनी नई XUV500 एसयूवी को एक ऑल-न्यू 5 सीटर वर्जन के रूप में पेश करेगी। लॉन्चिंग के बाद महिंद्रा के इस नए मॉडल का मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Tata Harrier (टाटा हैरियर) और MG Hector (एमजी हेक्टर) जैसी एसयूवी से होगा।
Mahindra XUV700
- फोटो : For Reference Only
नेक्स्ट-जेनरेशन महिंद्रा XUV700 एसयूवी Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजार), Tata Safari (टाटा सफारी) और MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) को टक्कर देगी। नया मॉडल नए फ्रंट-व्हील-ड्राइव मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर नई XUV500 को भी तैयार किया जाएगा। नई महिंद्रा XUV500 मौजूदा मॉडल से छोटी होगी, और इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV500
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
रिपोर्ट के मुताबिक नई महिंद्रा XUV500 के डिजाइन में कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इस एसयूवी में 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है जो XUV700 में मिलेगा। हालांकि, इन इंजनों को कुछ इस तरह से रिट्यून किया जाएगा कि वह नई XUV500 में कम पावर जेनरेट करे। XUV700 एक वैकल्पिक ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आएगी, वहीं 5-सीटर XUV500 एसयूवी को एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
Mahindra XUV500
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
नई XUV500 में कंपनी के नए 1.5-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश किया जा सकता है। इस इंजन को पहली बार Marazzo MPV के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन 163 bhp का पावर और 250Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस एसयूवी में XUV700 के जैसे बहुत से फीचर्स मिलेंगे। हालांकि नई XUV700 में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। जो इसे अपने सेग्मेंट में एक शानदार एसयूवी बनाएगी। हालांकि अभी कंपनी ने इस एसयूवी के लॉन्च के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे सितंबर महीने में पेश किया जा सकता है।