फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mahindra roxor off-road vehicle sale banned in America mahindra roxor vs jeep wrangler fca fiat chrysler automobiles usa mahindra off road utility vehicle mahindra cars mahindra thar

Mahindra की ऑफ रोडर Roxor की बिक्री पर अमेरिका में लगा प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 14 Jun 2020 08:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2020 08:19 PM IST
सार

  • अमेरिका में महिंद्रा के ऑफ रोडर व्हीकल Mahindra Roxor की बिक्री पर प्रतिबंध
  • Mahindra और Fiat Chrysler Automobiles के बीच कानूनी विवाद चल रहा था
  • अमेरिका के एक व्यापार नियामक ने महिंद्रा को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के उल्लंघन का दोषी माना है
  • महिंद्रा का कहना है कि उसने Jeep की डिजाइन नहीं चुराई है

विज्ञापन
mahindra roxor off-road vehicle sale banned in America mahindra roxor vs jeep wrangler fca fiat chrysler automobiles usa mahindra off road utility vehicle mahindra cars mahindra thar
Mahindra Roxor - फोटो : Social Media

विस्तार

घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) के ऑफ रोडर व्हीकल Mahindra Roxor (महिंद्रा रॉक्सर) की अमेरिका में बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिका में इस कार की लॉन्चिंग के बाद से ही Mahindra और Fiat Chrysler Automobiles (फिएट क्रिसलर आटोमोबाइल्ज) के बीच कानूनी विवाद चल रहा था। अमेरिका के एक व्यापार नियामक ने महिंद्रा को फिएट के ब्रांड Jeep (जीप) के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (बौद्धिक संपदा अधिकारों) के उल्लंघन का दोषी माना है। इससे पहले एक पुराने फैसले में महिंद्रा को इसका दोषी ठहराया गया था और उसी फैसले को व्यापार नियामक ने सही ठहराया है। बता दें जीप ब्रांड का मालिका हक फिएट के पास है। अमेरिका के एक कोर्ट ने अमेरिका में रॉक्सर किट्स के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन

जीप रैंगलर की डिजाइन चुराने का आरोप
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी है। महिंद्रा ने कहा है कि ITC (इंटरनेशनल ट्रेड कमिशन) (अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग) ने प्रशासकीय कानून के न्यायाधीश के फैसले को सही ठहराया है। प्रशासकीय कानून के न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा था कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑफ-रोड यूटिलिटी वाहन Mahindra Roxor ने फिएट क्रिसलर के वाहन Jeep Wrangler के ट्रेड ड्रेस की नकल कर बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन किया है। ट्रेड ड्रेस यानी कोई उत्पाद कैसा दिखता है। आयोग उत्पाद के नकल पर रोक लगाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थार पर आधारित है महिंद्रा रॉक्सर
महिंद्रा ने रॉक्सर को महिंद्रा थार के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर बनाया है। कंपनी ने रॉक्सर में कई बदलाव किए हैं और इसका फ्रंट जीप की डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। रॉक्सर भी थार के जैसे ही बेसिक व्हीकल है यानी इसमें छत और दरवाजे नहीं दिए गए हैं। वहीं, महिंद्रा का अपने बचाव में कहना है कि कंपनी और अमेरिकी अनुषंगी MNA (महिंद्रा ऑटोमोटिव नॉर्थ अमेरिका) ने रॉक्सर में जीप के ट्रेड ड्रेस की नकल नहीं की है। कंपनी ने कहा कि ITC के फैसले के खिलाफ MNA अपील करेगी। इसके साथ ही कंपनी फैसले की समीक्षा के लिए याचिका दायर करने पर भी विचार कर रही है। 
विज्ञापन

रॉक्सर के लुक में किया बदलाव
जीप रैंगलर से अलग लुक देने के लिए रॉक्सर का डिजाइन वर्ष 2020 मॉडल के लिए बदला गया था। साथ ही कंपनी ने विवादित ग्रिल को भी बदल दिया। कंपनी इसके डिजाइन में बदलाव के लिए भी काम कर रही है। एमएएनए मिशिगन के ऑबर्न हिल्स स्थित प्लांट में रॉक्सर को बनाती है। नई महिंद्रा रॉक्सर को दो मार्च 2018 को 15,999 डॉलर की कीमत के साथ अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया था। इसकी बिक्री अमेरिका और कनाडा में होती है। 

रॉक्सर का इंजन 
महिंद्रा रॉक्सर ऑफ-रोड में एक 2.5 लीटर 4-सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 62 bhp का पावर जेनरेट करता है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। अमेरिकी बाजार के हिसाब से रॉक्सर लेफ्ट-हैंडेड ड्राइव वाहन है। इस गाड़ी को अमेरिका में भारत से इंपोर्ट किया जाएगा। महिंद्रा ने रॉक्सर को नई पेंट स्कीम के साथ पेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed