सीएनजी कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी का दबदबा है। मारुति की तकरीबन 5 कारों के सीएनजी वैरियंट मौजूद हैं। वहीं ह्यूंदै और फोर्ड की कारें भी सीएनजी के साथ आती हैं। वहीं सरकार भी सीएनजी को बढ़ावा देने के लिए देभर में कई सीएनजी स्टेशंस खोलने की तैयारी कर रही है। जानते हैं सीएनजी किट के साथ आने वाली कारों के बारे में...
ये टॉप सीएनजी कारें देती हैं 33 किमी तक का माइलेज, 3.83 लाख रुपये से शुरू है कीमत
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति ऑल्टो एंट्री सेगमेंट की कार है और सीएनजी वैरियंट के साथ आती है। सीएनजी में ऑल्टो दो वैरियंट्स LXi और LXi (O) में आती है। सीएनजी के साथ ऑल्टो 800 सीसी पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 6000 आरपीएम पर 47 पीएस की पावर और 3500 आरपीएम पर 60 एनएम का टार्क देती है। सीएनजी ऑल्टो में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है और यह 33.44 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। मारुति ने ऑल्टो के सीएनजी मॉडल में डुअल इंडीपेंडेट ईसीयू और इंटेलीजेंट इग्निगेशन सिस्टम लगाया है। ऑल्टो सीएनजी माइक्रो स्विच के साथ आती है, जिससे सीएनजी भरने के दौरान गाड़ी स्टार्ट नहीं होती।
कीमत- 3.83 लाख (एक्स-शोरूम)
मारुति ऑल्टो के10
मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी के साथ दो वैरियंट्स LXi और Lxi (O) में मिलती है। के10 ऑल्टो 1 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 6000 आरपीएम पर 59 पीएस की पावर और 3500 आरपीएम पर 78 एनएम का टार्क देती है। सीएनजी ऑल्टो के10 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है और 32.26 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देती है। कंपनी ने सीएनजी किट के लिए रेगुलर ऑल्टो में सस्पेंशन, चैसिस और ब्रेकिंग में कुछ बदलाव किए हैं। के10 में ड्राइवर साइड एयरबैग जैसे सिक्योरिटी फीचर भी मिलते हैं।
कीमत- 4.23 लाख (एक्स-शोरूम)
मारुति सुजुकी सिलेरियो
मारुति सुजुकी सिलेरियो सीएनजी के साथ दो वैरियंट्स VXi और Vxi (O) में आती है। सिलेरियो सीएनजी मॉडल के साथ 1 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो ऑल्टो के10 में आती है। यह इंजन 59 पीएस की पावर और 78 एनएम का टार्क देता है। सीएनजी वैरियंट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। सिलेरियो में डुअल एयरबैग्स, सेंट्रल लॉक, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे सिक्योरिटी फीचर मिलते हैं।
कीमत- 5.17 लाख (एक्स-शोरूम)
मारुति वैगन आर
मारुति ने अपनी मिनी एमपीवी वैगन आर को इसी साल लान्च किया है। सीएनजी के साथ वैगन आर LXi और LXi (O) वैरियंट में मिलती है। सीएनजी मॉडल में 1.0 लीटर का के सीरीज का इंजन मिलता है, जो 6000 आरपीएम पर 59 पीएस की पावर और 3500 आरपीएम पर 78 एनएम का टार्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो 33.54 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देता है। वैगन आर में डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर मिलते हैं।
कीमत- 4.84 लाख (एक्स-शोरूम)