{"_id":"5e3819718ebc3e4b215880d8","slug":"hyundai-creta-second-generation-2020-launch-in-india-hyundai-creta-2020-specifications-and-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेकंड जेनरेशन Hyundai Creta की Auto Expo 2020 में हो रही है ग्लोबल लॉन्चिंग, जानें फीचर्स और खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सेकंड जेनरेशन Hyundai Creta की Auto Expo 2020 में हो रही है ग्लोबल लॉन्चिंग, जानें फीचर्स और खासियत
Mon, 03 Feb 2020 06:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
2020 Hyundai Creta new look
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) अपनी लोकप्रिय SUV Creta का सेकंड जेनरेशन वर्जन भारतीय बाजार में इसी साल लॉन्च करने वाली है। Hyundai की नई सेकंड जेनरेशन Creta की ग्लोबल लॉन्चिंग और इंडिया लॉन्चिंग इंडिया मार्ट मोटर शो में करने वाली है। हालांकि यह नई एसयूवी चीन में बिकने वाली क्रेटा के जैसी हो सकती है। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने इसका एक नया टीजर जारी किया है। कंपनी अपनी नई Hyundai Creta को Auto Expo 2020 के पहले दिन यानी 5 फरवरी को ग्लोबल लॉन्चिंग करेगी। भारतीय बाजार में कार प्रेमियों को नई क्रेटा की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दिन इस कार का सिर्फ एक्सटीरियर दिखाया जाएगा। इस दौरान कार के इंटीरियर को कवर रख जाएगा।
hyundai Creta ix25
लुक
नई Hyundai Creta को चीन में ix25 नाम से बेचा जाता है। कंपनी ने पिछले साल चीन में ix25 का सेकंड-जेनरेशन पेश किया था। भारत में पेश होने वाली Hyundai Creta का सेकंड-जेनरेशन भी इसी पर आधारित होगा। हालांकि भारतीय ऑटो मार्केट की जरूरतों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें नई ग्रिल और अलग अलॉय वील्ज शामिल हो सकते हैं। कैबिन में भी भारतीय बाजार के मुताबिक मामूली बदलाव हो सकते हैं।
Hyundai Creta iX25 Rear Profile
पावर
नई Hyundai Creta के इंजन और गियरबॉक्स लोकप्रिय SUV KIA Seltos (सेल्टॉस) जैसे होंगे। इनमें 1.5-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। इसके अलावा नई Creta में Seltos GT Line वाला 1.4-लीटर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Creta ix25 China
- फोटो : सांकेतिक
फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाली नई Creta में चीन वाली ix25 की तरह ही स्प्लिट हेड और टेल-लाइट सेटअप, स्क्वॉयर वील आर्च और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ix25 में मिलने वाला 10.25-इंच का पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी नई Hyundai Creta में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
2020 hyundai creta
- फोटो : सांकेतिक फोटो