फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर टीम इंडिया कैसे बनी विदेश में इतनी मजबूत?

Mon, 03 Feb 2020 06:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 03 Feb 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
new zealand coach mike hesson says team india great bowling attack made him strong
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के पूर्व मुख्य कोच माइक हेसन का मानना है कि हर परिस्थिति में उम्दा गेंदबाजी और विदेशी सरजमीं पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की बल्लेबाजों की क्षमता ने भारत को हर फॉर्मेट में मजबूत टीम बनाया है।


 

new zealand coach mike hesson says team india great bowling attack made him strong
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य कोच बनने जा रहे हेसन ने कहा कि न्यूजीलैंड पर टी-20 सीरीज में 5-0 से मिली जीत से साबित होता है कि भारतीय खिलाड़ी कितने प्रतिभाशाली हैं। हेसन ने कहा, 'भारतीय टीम अब काफी बेहतर है और लगातार सुधार हो रहा है। उनके गेंदबाज अब हर परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों बहुत अच्छे हैं जबकि भारत के साथ हमेशा ऐसा नहीं रहा है।'

new zealand coach mike hesson says team india great bowling attack made him strong
टीम इंडिया - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'भारतीय बल्लेबाज अब विदेशी दौरों पर तेज गेंदबाजों का बखूबी सामना कर रहे हैं। यह टीम काफी प्रतिभाशाली है और इस जीत से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मदद मिलेगी।’ अब भारत और न्यू जीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे जिसका पहला मैच बुधवार को हैमिल्टन में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
new zealand coach mike hesson says team india great bowling attack made him strong
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

हेसन ने कहा कि न्यूजीलैंड के तेज आक्रमण के सामने चुनौती आसान नहीं है। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। हेसन ने कहा, 'न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन खराब रहा लेकिन पिछले दो तीन सत्र में टीम ने अच्छा खेल दिखाया है।'

विज्ञापन
new zealand coach mike hesson says team india great bowling attack made him strong
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

पूर्व कोच ने कहा, 'भारतीय टीम टेस्ट सीरीज भी जीतना चाहेगी लेकिन न्यूजीलैंड में यह इतना आसान नहीं है। आप किसी को भी हल्के में नहीं ले सकते और मुझे यकीन है कि भारत ऐसा नहीं करेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed