हमें अगर कार, बाइक या अन्य तरह के वाहन चलाने हैं, तो फिर हमें इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। इसे बनवाने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत होती है और एक टेस्ट के बाद ही हमारा ड्राइविंग लाइसेंस बन पाता है, जो हमें ये अधिकार देता है कि हम वाहन चला सकते हैं। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल हम एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी करते हैं। लेकिन कई बार लोग इसमें अपना पता बतलवाना चाहते हैं। ऐसा कई कारणों की वजह से हो सकता है। कई बार लोग अपना घर, शहर यहां तक की राज्य भी बदल लेते हैं। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस एड्रेस प्रूफ के तौर पर किसी दूसरे राज्य में काम नहीं कर पाता है। इसलिए लोग चाहते हैं कि इसमें पता बदल जाए, तो बेहतर हो जाए। अगर आप भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस में अपना पता बदलवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में बताते हैं जिसे आप घर बैठे-बैठे कर सकते हैं।
{"_id":"6191fed04db477003f6fc0fa","slug":"how-to-change-address-in-driving-license-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: बड़ा आसान है ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाना, घर बैठे इस आसान तरीके से हो जाएगा काम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ध्यान दें: बड़ा आसान है ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाना, घर बैठे इस आसान तरीके से हो जाएगा काम
Mon, 15 Nov 2021 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाने का तरीका
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाने का तरीका
- फोटो : Istock
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- सबसे पहले आपको परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर जाना है, फिर यहां आपको अपना राज्य चुनना है और इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है। इसमें आपको Service on Driving License पर क्लिक करना है।
ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- अब आगे बढ़ते हुए आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर, जन्मतिथि आदि जानकारियां भरनी है और फिर Proceed करना है। इसके बाद आपको Permanent Address को वेरिफाई करने के लिए सभी फील्ड को भरना है। हालांकि, अगर ये विकल्प नजर न आए तो आप Proceed पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- अब आपके सामने एक लिस्ट आएगी, जो ये बताती है कि आप ड्राइविंग लाइसेंस में क्या-क्या बदलाव करवा सकते हैं, लेकिन आपको एड्रेस में बदलाव करने के लिए Change Of Address in DL पर क्लिक करना है।
- जो पता आप ड्राइविंग लाइसेंस में बदलवाना चाहते हैं, उसे भर दें और फिर कैप्चा कोड डालकर सब्मिट कर दें। इसके बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा (इसे आपको संभालकर रखना है), अब आपको आगे बढ़ जाना है।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको पुराना ड्राइविंग लाइसेंस और एड्रेस प्रूफ की फोटोकॉपी अपलोड करनी है। इसके बाद ऑनलाइन फीस भी जमा करा देनी है और आखिर में इसे सब्मिट कर देना है। इसके बाद आपका काम हो जाएगा।