फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: 6000 फीट की ऊंचाई पर बना अनोखा होटल, जानिए इसके बारे में हैरान कर देने वाली बातें

Mon, 15 Nov 2021 12:00 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 15 Nov 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Unique hotel built in Ruth Glacier Alaska at an altitude of 6000 feet above the ground
6000 फीट की ऊंचाई पर बना अनोखा होटल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इंसानों ने धरती पर कई अद्भुत और अनोखे निर्माण किए हैं, जिनके बारे में कल्पना भी करना मुश्किल है। वहीं अगर आपको पता चले कि इंसानों ने धरती से करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर भी एक अद्भुत निर्माण किया है तो ये बात जानकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये बिल्कुल सच है। इंसानों द्वारा किया गया ये अद्भुत निर्माण अलास्का के रूथ ग्लेशियर में बना एक होटल है।



ये होटल अमेरिका में मौजूद खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां पहुंचकर आप अपने आप को एक अलग ही दुनिया में महसूस करंगे। अलास्का के डेनली नेशनल पार्क के पास बने इस होटल से बाहर दूर-दूर तक सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। सिर्फ यही नहीं ये होटल जिस जगह पर बना हुआ है, वहां पहुंचना भी आसान नहीं है। आइये जानते हैं धरती से करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर बने इस होटल के बारे में कुछ खास बातें...


 
Unique hotel built in Ruth Glacier Alaska at an altitude of 6000 feet above the ground
6000 फीट की ऊंचाई पर बना अनोखा होटल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इस होटल को रॉबर्ट और केट शेल्डन ने साल 2018 में बनवाया था और इसका नाम उन्होंने अपने पिता के नाम पर रखा था। इस होटल बनाने की परमिशन लेने में ही इसके मालिकों को करीब 10 साल लग गए थे। यहां पहुंचने और होटल में ठहरने के लिए लोग प्राइवेट हेलिकॉप्टर से आते हैं। सबसे बड़ी बात कि यहां 3 दिन रहने के लिए 35,000 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में 26 लाख से भी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।

Unique hotel built in Ruth Glacier Alaska at an altitude of 6000 feet above the ground
6000 फीट की ऊंचाई पर बना अनोखा होटल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

यहां ठहरने का खर्चा भले ही ज्यादा है लेकिन, जो लोग शहरों की भगदौड़ से थोड़ा ऊब चुके हैं और कुछ दिन शांत जगह पर छुट्टियां बिताने की सोच रहे हैं उनके लिए ये बेस्ट जगह है। यहां रहने के लिए एक कपल का रेंट 26 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा होगा। लेकिन अच्छी बात ये है कि इतने खर्चे में हेलिकॉप्टर शटल सर्विस, डाइनिंग, स्लेडिंग, ग्लेशियर ट्रेकिंग और माउंटेनियरिंग का खर्च भी शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique hotel built in Ruth Glacier Alaska at an altitude of 6000 feet above the ground
6000 फीट की ऊंचाई पर बना अनोखा होटल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

सबसे बड़ी बात ये है कि यहां एक बार में सिर्फ 10 लोगों के ही ठहरने की व्यवस्था है। यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। दिन में खूबसूरत बर्फ से ढके पहाड़ दिखते हैं तो रात का नजारा अपने आप में ही लाजवाब होता है। यहां खाना अलास्कन शेफ तैयार करते हैं। सिर्फ यही नहीं, होटल के रूफटॉप पर सन बाथ और चिल करने के लिए जगहें भी बनी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed