टोयोटा की गाड़ियां प्रीमियम सेगमेंट में तो बेहद पसंद की जाती है लेकिन हैचबैक कारों के मामले में कंपनी कुछ खास नहीं कर पाई है। इस समय कंपनी बाजार में एक या दो नहीं बल्कि पूरी फौज उतारने की योजना बना रही है। तो आइए बताते हैं आपको कौन सी गाड़ियां कंपनी आगामी कुछ महीनों में पेश करने जा रही है।
Baleno : Toyota- Bazz Mid of 2019
टोयोटा और मारुति सुजुकी ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत दोनों कंपनियां भारतीय बाजार में वाहनों को साझा करेंगे। टोयोटा-बैज मारुति सुजुकी बलेनो संयुक्त साझेदारी का पहला उत्पाद होगा। मारुति पहले साल में बलेनो की 25,000 यूनिट टोयोटा को सप्लाई करेगी। हालांकि टोयोटा इसके लुक को थोड़ा बदल सकती है।
एक साथ खरीद ली 6 Rolls Royce, चाबी देने घर पहुंचे सीईओ
Toyota Altis End of 2020
टोयोटा अगले साल भारतीय बाजार में ऑल-न्यू कोरोला एल्टिस लॉन्च करेगी। इसके 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। ऑल-न्यू कोरोला TNGA प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे फुल-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोला में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन या 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इसका 1.8-लीटर इंजन हाइब्रिड इंजन के साथ आता है, जिसके भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Toyota Vitara Brezza End of 2019
4 of 6
Maruti suzuki Vitara Brezza
टोयोटा भारतीय बाजार में अगले साल मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़्जा के नए संस्करण को भी लॉन्च करेगी। मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा टोयोटा को सब-4-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करने में मदद करेगी, जो वर्तमान में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं के बीच आबाद भी है। हालांकि टोयोटा विटारा ब्रेजा को एक नया नाम मिल सकता है। वहीं इसके इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प Maruti Suzuki Vitara Brezza SUV की तरह ही रहेंगे।
Toyota Rush mid of 2022
टोयोटा एक नए कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है। जो जीप कंपास पसंद करने वालों के लिए बेहतर विकल्प होगा। टोयोटा की इस नई कार का नाम रश होगा। जिसे टोयोटा फॉर्च्यूनर के नीचे एसयूवी सेगमेंट से फिट कर सकती है। टोयोटा की ऑल-न्यू नेक्स्ट-जेनरेशन रश में हाइब्रिड सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है।