फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब चुनाव वाली लकी बस में निकली प्रियंका की कांग्रेस सवारी

Mon, 11 Feb 2019 03:12 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi does her road show in lucky bus which has connection with Captain Amrinder Singh
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद आज पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची हैं। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के दूसरे प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता हैं। उन्होंने जिस बस में सवार होकर अपने रोड शो का आगाज किया वह बेहद खास है। यह वही बस है जिसका इस्तेमाल साल 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया था। जिसके बाद पार्टी को राज्य में ऐतिहासिक जीत मिली थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बस को काफी लकी माना जाता है। यह बस बुलेटप्रूफ है जिसकी एक सीट हाइड्रॉलिक है, जो बस की छत से बाहर आ जाती है। शनिवार को इसे पंजाब से लखनऊ लाया गया था।
Priyanka Gandhi does her road show in lucky bus which has connection with Captain Amrinder Singh
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
सक्रिय राजनीति में पदार्पण के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने मिशन-यूपी के तहत सोमवार को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं।
Priyanka Gandhi does her road show in lucky bus which has connection with Captain Amrinder Singh
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi does her road show in lucky bus which has connection with Captain Amrinder Singh
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
हवाई अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरपूर गर्मजोशी से तीनों नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
Priyanka Gandhi does her road show in lucky bus which has connection with Captain Amrinder Singh
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self
राहुल, प्रियंका और सिंधिया ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। हवाई अड्डे से तीनों नेताओं का रोड शो शुरू हुआ। वे आलमबाग, चारबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेंगे, जहां वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed