कहते हैं देने वाला अपनी पर आ जाए तो छप्पर फाड़ के देता है और ऊपरवाले ने इस व्यक्ति को इतना दे दिया की होश उड़ना मुनासिब है। जिस कार को खरीदने के लिए लोगों को एड़ी-चोटी का जोर लगनाा पड़ता है। वही कार यह व्यक्ति एक साथ 6 ले आया। है न हैरान कर देने वाला किस्स। आइए जानतें हैं कौन है ये शख्स, जिसकी चाबी को लेकर रोल्स रॉयस के सीईओ को खुद उनके दरवाजे पर आना पड़ा।
इनका नाम रूबेन सिंह है जिन्हें ब्रिटेन का बिल गेट्स कहा जाता है। वह भारतीय मूल के हैं। रूबेन सिंह ने ब्रिटेन में 50 करोड़ रुपये से अधिक की 6 ब्रांड की नई रोल्स-रॉयस लग्जरी कारें खरीदी हैं, जिनमें से 3 फैंटम लग्जरी सेडान और 3 हाल ही लॉन्च हुई कलिनन लग्जरी एसयूवी हैं।
इस नए कलेक्शन का नाम उन्होंने 'jewels collection by singh' नाम दिया है।इनकी नई कारों का नाम माणिक, नीलम और पन्ना है। रोल्स रॉयस के सीईओ टॉर्स्टनन मुलर ओटवॉस गाड़ियों की चाबी देने के लिए खुद रूबेन सिंह के पास आए थे।
Tyota Baleno से लेकर Toyota Corolla तक ये 5 गाड़ियां होंगी लॉन्च, जाने डिटेल्स
6 रोल्स रॉयस खरीदने के बाद रूबेन सिंह के गैराज में इस मॉडल की गाड़ियों की संख्या 20 पहुंच गई है। इसके अलावा उनके पास बुगाटी वेरॉन, पोर्श 918 स्पाइडर, पगानी हुयरा, लेम्बोर्गिनी हुराकान और फरारी एफ 12 बर्लिनटाटा जैसी महंगी कार है।
रूबेन सिंह ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के साथ काम कर चुके हैं। बीते साल भी वह इंस्टाग्राम पर चर्चा में आए ते। वजह यह थी कि उन्होंने सात दिन सात अलग-अलग रंग की रोल्स रॉयस की फोटो डाली और गाड़ी के रंग से मैचिंग पगड़ी पहनी।
भारतीय नेताओं की सुरक्षा गार्ड यह कार, जल्द सड़कों से हो जाएगी बेजार