फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harley-Davidson LiveWire: हार्ले-डेविडसन का नया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स

Tue, 11 May 2021 05:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 May 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
harley-davidson livewire electric motorcycle brand harley davidson electric bike livewire
Harley Davidson Electric Bike Brand Livewire - फोटो : For Reference Only
क्रूजर बाइक बनाने के लिए मशहूर अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने अपने ऑल-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड LiveWire (लाइववायर) को लॉन्च किया है। हार्ले-डेविडसन ने तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक-वाहनों के बाजार पर पकड़ बनाने के लिए नया ब्रांड लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने सभी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को इसी ब्रांड के तहत लॉन्च करेगी। 
harley-davidson livewire electric motorcycle brand harley davidson electric bike livewire
Harley Davidson LiveWire electric bike - फोटो : For Representation Only
कंपनी ने अपने नए ब्रांड का नाम अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक के नाम पर रखा है। हार्ले ने इसे वर्ष 2019 में प्रदर्शित किया था। कंपनी "लाइववायर" ब्रांड के तबह अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल जुलाई में लॉन्च करने की तैयार में है। 
harley-davidson livewire electric motorcycle brand harley davidson electric bike livewire
Harley Davidson LiveWire electric bike - फोटो : For Representation Only
हार्ले डेविडसन ने फरवरी में कहा था कि वह एक अलग इलेक्ट्रिक वाहन-केंद्रित डिवीजन बनाएगी। इसके पीछे कंपनी का लक्ष्य नेक्स्ट-जेनरेशन युवाओं और पर्यावरण के प्रति ज्यादा जागरूक चालकों को आकर्षित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
harley-davidson livewire electric motorcycle brand harley davidson electric bike livewire
Harley Davidson Logo
कंपनी के सीईओ जोचेन जित्ज ने एक बयान में कहा, "हम इलेक्ट्रिक व्हीक्लस में बाजार का नेतृत्व करने और उसे परिभाषित करने के अवसर को स्वीकार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "लाइववायर ने टेक्नोलॉजी में नयापन लाने और विकसित करने की भी योजना बनाई है जो भविष्य में हार्ले-डेविडसन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में दिखाई देंगी।" 
विज्ञापन
harley-davidson livewire electric motorcycle brand harley davidson electric bike livewire
Harley Davidson - फोटो : For Representation Only
हार्ले-डेविडसन का कहना है कि लाइववायर ब्रांड का हेड ऑफिस वर्चुल होगा। रिपोर्ट के मुताबिक लाइववायर हार्ले डेविडसन के मौजूदा डीलरशिप नेटवर्क के साथ काम शुरू करेगा लेकिन यह एक स्वतंत्र ब्रांड होगा। इसलिए ग्राहक डिजिटल तरीके के साथ ही डीलरशिप के जरिए भी लाइववायर ब्रांड की मोटरसाइकिल खरीद सकेंगे। इस समय कंपनी ने कैलिफोर्निया में कुछ जगहों पर डीलरशिप शुरू करने की तैयारी में है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed