फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर लड़कियों के शर्ट में बटन क्यों बाईं तरफ होते हैं?

Tue, 11 May 2021 01:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 11 May 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
why do girls shirts have buttons on the left
शर्ट बटन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आपने कभी इस बात को नोटिस किया है कि लड़के और लड़कियों की शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं। अगर आपने नोटिस नहीं किया, तो अब ध्यान दीजिएगा। दरअसल, महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ, जबकि पुरुषों के शर्ट में बटन दाहिने तरफ होता है। अब आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है? तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शर्ट के बटन की साइड बदलने की वजह बताएंगे।

why do girls shirts have buttons on the left
शर्ट में बटन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने को लेकर कई तर्क दिए जाते हैं। कहा जाता है कि पुरुषों को बटन खोलने या बंद करने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। वहीं महिलाओं के साथ ये काम उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।

why do girls shirts have buttons on the left
शर्ट बटन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

शर्ट में बटन का साइड अलग-अलग होने के पीछे एक तर्क ये भी दिया जाता है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े चलाती थीं और ऐसे में वो बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थीं, ताकि हवा के कारण उनकी शर्ट खुले नहीं। इसके बाद से ये कॉन्सेप्ट यूं ही बरकरार रह गया और मेकर्स ने इस तरह की शर्ट बनानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
why do girls shirts have buttons on the left
शर्ट बटन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

कहा ये भी जाता है कि हले पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे, जबकि महिलाएं अपने बच्चों को आसानी से गोदी में लेने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करती थी। ऐसे में महिलाओं के शर्ट में बटन को बाईं तरफ लगा दिया गया, ताकि वो अपने दाहिने हाथ से इसे खोलकर शिशु को स्तनपान करा सकें।

विज्ञापन
why do girls shirts have buttons on the left
नेपोलियन बोनापार्ट - फोटो : Facebook/Napoleon Bonaparte

महिला और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने को लेकर कई तरह की बातें प्रचलित हैं। एक वाक्या नेपोलियन बोनापार्ट से भी जुड़ा है। नेपोलियन बोनापार्ट को अपना सीधा हाथ अपनी शर्ट के अंदर डालकर रखना पसंद था। उन्हें देखकर कई महिलाओं ने भी उन्हीं की तरह हाथ रखकर ‘स्टाइल’ में घूमना शुरू कर दिया। कहते हैं कि नेपोलियन को ये बात बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने फरमान सुना दिया कि अब से महिलाओं के कपड़ों में बटन सीधे की जगह उल्टे हाथ पर होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed