अमेरिकी प्रेसिडेंट के पास यात्रा करने के लिए एयर फोर्स वन (विमान) से लेकर कैडिलैक वन (कार) तक कई वाहन हैं। हालांकि इसके अलावा उनके पास एक लग्जरी और दुनिया की सबसे सुरक्षित बस है जिसका नाम "ग्राउंड फोर्स वन" है। यह बख़्तरबंद बस है, जिसमें ऐसे फीचर्स दिए हैं कि कोई भी हैरान रह जाए।
ग्राउंड फोर्स वन की लंबाई 45-फुट है जिसे खासतौर पर अमेरिका की सिक्रेट सर्विस ने तैयार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की कार की तरह इसे भी बिलकुल काला रंग दिया गया है।
3 of 5
US president bus Ground Force One
अमेरिकी सिक्रेट सर्विस ने ग्राउंड फोर्स वन को एक टेनेसी स्थित कंपनी से 1.1 मिलियन डॉलर (करीब 7.1 करोड़ रुपए) में खरीदा था। हालांकि बाद में भी इस पर खर्चा किया गया है। ग्राउंड फोर्स वन आने से पहले हर बार नई बस किराए पर लेनी पड़ती थी और उसे हथियारों से लैस करना पड़ता था।
4 of 5
US president bus Ground Force One
बस के टायर अंदर से मैटल के बने हैं और ऊपर से रबड़ चढ़ाई गई है, ताकि क्षतिग्रस्त होने के बाद भी बस आसानी से चल पाएगी। बस आधुनिक हथियारों से लैस है और इसके ग्लास भी बुलेटप्रूफ हैं।
5 of 5
US president bus Ground Force One
कैमिकल अटैक जैसी स्थिति में बस के अंदर ऑक्सिजन टैंक का प्रबंध किया गया है। अगर प्रेसिडेंट घायल हो जाते हैं तो बस में ही उनके लिए ब्लड मौजूद होगा। सिक्योरिटी फीचर्स के अलावा, इसमें फोन, टीवी, रेडियो और इंटरनेट जैसी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं।