फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई में ‘खुशगवार’ होगा ऑटोमोबाइल सेक्टर, लॉन्च होंगी ये पांच शानदार SUV

Wed, 26 Jun 2019 06:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 26 Jun 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
five upcoming suvs are launching in july, 2019 in india, renault triber to hyundai kona EV
Kia Seltos Launch - फोटो : AmarUjala

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर भले ही पिछले तीन महीनों से मंदी से जूझ रहा हो, लेकिन एसयूवी सेक्टर में तेजी बरकरार है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यही वजह है कि तमाम कार कंपनियां अपनी सब-4 मीटर एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। जून में जहां किआ सेल्टोस और एमजी हेक्टर से पर्दा उठाया गया, वहीं अगले महीने और भी एसयूवी कतार में हैं...


 

रेनो ट्राइबर

five upcoming suvs are launching in july, 2019 in india, renault triber to hyundai kona EV
Renault Triber On Road - फोटो : AmarUjala

रेनो ने हाल ही में 19 जून को इस कार से पर्दा उठाया था, वहीं इसकी लॉन्चिंग जुलाई में की जाएगी। Renault Triber की संभावित कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होगी। Renault Triber के इंटीरियर में ड्यूल-टोन कलर स्कीम डी गई है। इसमें 8.0-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जोकि इंफोटेनमेंट सिस्टम में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 3.5-इंच की एलसीडी स्क्रीन डी गई है। इस कार में स्पेस काफी अच्छा है वो 7 लोगों के बैठने की इसमें सुविधा दी गई है, इसके अलावा तीसरी को फोल्ड करके 625 लीटर बूट स्पेस बनाया जा सकता है।

सेफ्टी के लिए नई Renault Triber में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग सेंसर और हाई स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। ट्राइबर के उच्चतर वेरिएंट में एक रिवर्स कैमरा और दो और एयरबैग मिलेंगे।
 

ह्यूंदै कोना ईवी

five upcoming suvs are launching in july, 2019 in india, renault triber to hyundai kona EV
Hyundai Kona Green Electric

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona EV को भारत में 9 जुलाई को लांच करने की तैयारी में है। भारत में लटन्च होने वाली कोना सिंगल चार्ज पर 312 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तय कर सकती है। नई Kona EV  की संभावित कीमत 22 लाख रुपये के आस पास हो सकती है। कंपनी इसे भारत में अपने श्रीपेरुमबुदुर प्लांट में असेम्बल करेगी।

इसके अलावा नई Kona EV में 39 kWh की बैटरी मिल सकती है जो 135bhp की पावर और 395Nm का टॉर्क देगी। जबकि 9.3 सेकंड यह कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। सिर्फ 54 मिनट में यह 80 प्रतिशत तक चार्ज होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

किआ सेल्टोस

five upcoming suvs are launching in july, 2019 in india, renault triber to hyundai kona EV
Kia Seltos - फोटो : Google

यह एसपी कॉन्सेप्ट पर आधारित उत्पादन मॉडल है जिसे कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। Kia सेल्टोस का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। कंपनी ने नई सेल्टोस की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 12-18 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। लेकिन फिलहाल इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

किआ सेल्टोस में बीएस6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा। साथही, इसमें 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल का भी ऑप्शन मिलगा। यह 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक के अलावा 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च होगी। फीचर्स की बात करें तो किआ सेल्टोस में 6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट, एचयूडी, हीटेड ओआरवीएम, कूल्ड सीटें और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इसके अलावा सेल्टोस को तीन ड्राइव मोड जैसे सामान्य, इको और स्पोर्ट मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे, जिन्हें सेंटर कंसोल पर स्थित रोटरी नॉब का उपयोग करके चुना जा सकता है।
 

विज्ञापन

एमजी हेक्टर

five upcoming suvs are launching in july, 2019 in india, renault triber to hyundai kona EV
MG Hector Red Front - फोटो : File

गुरुवार को एमजी हेक्टर के कीमतों का एलान होगा, वहीं इसका मुकाबला टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी500 और जीप कंपास से है। हेक्टर भी इस सेगमेंट में पहली 5जी इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी होगी, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के जरिए हेक्टर में ओवर द एयर (ओटीए) अपडेट्स मिलेंगे। ज्योफेंसिंग का भी फीचर मिलेगा। हेक्टर के साथ मोबाइल एप भी आएगी, जिसके जरिए कार के एसी, सनरूफ, दरवाजे जैसे बेसिक फंक्शंस कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस बेस्ड वॉयस कंमाड्स जैसे फीचर होंगे। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों में आएगी। पेट्रोल वेरियंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 163पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क देगा। साथ ही पेट्रोल इंजन के साथ 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा, जो अतिरिक्त 20पीएस की पावर देगा। वहीं हेक्टर के डीजल वेरियंट में 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 170पीएस की पावर और 350एनएम का टॉर्क देगा।

वहीं लंबाई के मामले में एमजी हेक्टर सबसे लंबी एसयूवी है इसकी लंबाई 4,655 एमएम है, जो इसे जीप कंपास, ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा XUV500 से लंबाई बनाता है। वहीं महिंद्रा XUV500 की चौड़ाई 1890 एमएम है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसकी एमजी हेक्टर का व्हीलबेस 2750 एमएम का है, जो इन तीनों कारों में सबसे ज्यादा है। हालांकि सबसे ज्यादा 200 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस महिंद्रा XUV500 का है।    
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed