फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसके महल में कभी काम करते थे 6000 लोग, अब उसकी संपत्ति का फैसला होगा यहां

Wed, 26 Jun 2019 04:20 PM IST
Ayush Jha टीम फिरकी, नई दिल्ली
टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: Ayush Jha Updated Wed, 26 Jun 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
3 billion rupees of nizam Hyderabad osman ali khan property case will decide soon
हैदराबाद के आखिरी निजाम उस्मान अली खान
भारत में धनकुबेरों का नाम लेते ही टाटा, बिड़ला और अंबानी के नाम याद आते हैं। यहां तक कि धनवान कहने के लिए आम बोलचाल में लोग बाग 'टाटा-बिड़ला' तक कह देते हैं। लेकिन हकीकत में तथ्य कुछ और है। हम बात कर रहें हैदराबाद के निजाम ‘मीर उस्मान अली’ की जो महज 25 साल की उम्र में निजाम बने थे। 1886 में पैदा हुए खान का 80 साल की उम्र में 1967 में निधन हुआ था। जो अपने समय के सबसे अमीर आदमी थे।  


 
3 billion rupees of nizam Hyderabad osman ali khan property case will decide soon
Last Nizam of Hyderabad Osman Ali Khan

कहते है किसी को रईसी बताने का शौक होता है तो कोई अपनी अमीरी को दिखाता है। हैदराबाद के निजाम की कुल संपत्ति अमेरिका की कुल अर्थव्यवस्था का 2 प्रतिशत थी। इसी के चलते टाइम पत्रिका ने सन 1937 में उनकी फोटो अपनी मैगजीन के कवर पेज पर लगाई थी। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड को मिला दें उससे भी बड़ी उनकी रियासत थी। भारत की इस सबसे बड़ी रियासत के शासक और आखिरी निजाम जीते जी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। 

3 billion rupees of nizam Hyderabad osman ali khan property case will decide soon
हीरा

निजाम की रईसी का आंकलन इसी बात से लगा सकते है कि वो  20 करोड़ डॉलर (1340 करोड़ रुपए) की कीमत वाले डायमंड का इस्तेमाल पेपरवेट के तौर पर किया करता थे। महल के सिर्फ झूमर से झूल झाड़ने के लिए 38 नौकर काम करते थे। निजाम के अपने पैलेस में करीब 6000 लोग काम किया करते थे। जबकि मौजूदा दौर में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महज 1500 लोगों का ही स्टाफ काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
3 billion rupees of nizam Hyderabad osman ali khan property case will decide soon
Last Nizam of Hyderabad Osman Ali Khan

निजाम ने 1948 में लंदन के नेटवेस्ट बैंक में 1,007,940 पौंड करीब (करीब 8 करोड़ 87 लाख रुपये) कराई थी। यह राशि तब जमा कराई गई थी जब भारत सरकार हैदराबाद का विलय कराने का प्लान बना रही थी। अब यह रकम बढ़कर करीब 35 मिलियन पौंड (करीब 3 अरब 8 करोड़ 40 लाख रुपये) हो चुकी है। इस भारी रकम पर दोनों ही देश अपना हक जताते रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से हैदराबाद निजाम के 308 करोड़ रुपए के मालिकाना हक को लेकर लड़ाई जारी है।


 
विज्ञापन
3 billion rupees of nizam Hyderabad osman ali khan property case will decide soon
ब्रिटिश हाई कोर्ट - फोटो : social media

ब्रिटिश हाईकोर्ट अगले छह सप्ताह में इस पर फैसला सुना सकता है। रुपयों के मालिकाना हक को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ चल रही इस कानूनी लड़ाई में निजाम के वंशज प्रिंस मुकर्रम जाह और उनके छोटे भाई मुफ्फखम जाह भारत सरकार के साथ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed