फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs मारुति सियाज: किसमें कितना है दम

Thu, 24 Aug 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 24 Aug 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
comparison of hyundai verna Vs honda city Vs maruti ciaz
हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs मारुति सियाज

हुंडई ने नई वरना 2017 लॉन्च कर दी है। यह एक मिड-साइज की सेडान कार है। इस सेग्मेंट में होंडा की सिटी और मारुति की सियाज पहले से ही मौजूद हैं। भारतीय बाजार में सियाज और सिटी दोनों की ही पकड़ मजबूत है। इस हिसाब से हुंडई वरना के लिए बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए इन कारों से मुकाबला करना होगा। आइए नजर डालते हैं होंडा सिटी, मारुति सियाज और हुंडई की नई वरना की खूबियों पर। 

comparison of hyundai verna Vs honda city Vs maruti ciaz
नई वरना 2017

डिजाइन 
एक्सटीरियर की बात करें तो हुंडई वरना में आपको Fluidic 2.0 डिजाइन की झलक मिलती है। वहीं होंडा सिटी में बोल्ड लुक मिलता है। जबकि मारुति सुजुकी सियाज जिसे हाल में ही कंपनी ने मार्केटिंग के लिए नेक्सा के हवाले किया है। सियाज में बोल्ड और मजबूत दोनों कार का लुक मिलता है। 

comparison of hyundai verna Vs honda city Vs maruti ciaz
होंडा सिटी फेसलिफ्ट

इंजन
हुंडई वरना, होंडा सिटी और मारुित सुजुकी सियाज तीनों ही कार पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती हैं। वरना की बात करें तो इसमें आपको 1.6 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है। दोनों ही इंजन वेरिएंट में आपको 6-स्पीड यूनिट वाले मैन्यूअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं होंडा सिटी में 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड यूनिट का मैन्यूअल व ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प में उपलब्ध है। जबकि डीजल वेरिएंट में केवल 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
comparison of hyundai verna Vs honda city Vs maruti ciaz
सियाज

इंजन
मारुति सियाज की बात करें तो इसमें आपको 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड यूनिट का मैन्यूअल और 4-स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं डीजल वेरिएंट में केवल 5-स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स ही मिलता है। 

विज्ञापन
comparison of hyundai verna Vs honda city Vs maruti ciaz
मारुति सिआज-एस

कीमत 
कीमत की बात करें तो हुंडई वरना की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 12.62 लाख रुपये तक जाती है। होंडा सिटी 8.46 लाख रुपये की बेस मॉडल कीमत से शुरू होकर 13.43 लाख तक जाता है। जबकि मारुति सुजुकी सियाज इस रेंज में सबसे सस्ती कार है। सियाज 7.66 लाख रुपये से शुरू होकर 11.55 लाख रुपये तक है। बता दें कि ये सारी कीमतें दिल्ली एक्स शोरूम के मुताबिक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed