अगर आप बजट के कारण एक नई कार नहीं खरीद पा रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। आज हम आपको एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप Renault Triber कार को मात्र 273 रुपये की प्रतिदिन किस्त पर घर ले जा सकते हैं। इससे पहले कि हम आगे बढ़ें यहां बता दें कि Triber एक 7-सीटर कार है। यह देश की सबसे सस्ती मल्टी परपज व्हीकल है। तो डालते हैं एक नजर...
मात्र 273 रुपये रोज की किस्त पर खरीदें 7-सीटों वाली ये धांसू कार, 2 मिनट में समझें पूरा हिसाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Renault Triber के बेस वेरिएंट की ऑन रोड कीमत
Renault Triber के बेस वेरिएंट की दिल्ली 5,12,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑनरोड कीमत 5,80,614 रुपये है। ऑनरोड कीमत में RTO का 30,430 रुपये, इंश्योरेंस का 28,144 रुपये और दूसरे सभी चार्जेस का 10,040 रुपये शामिल है।
डाउनपेमेंट के बाद कितने रुपये पर देना होगी EMI?
अगर आप 50000 रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं तो अब आपको कुल 530614 रुपये पर लोन लेना है।
7 साल के लिए कितना मासिक EMI बनेगा?
अगर आप SBI से कार लोन लेते हैं, तो आपको 7.75 फीसदी का ब्याज देना होगा। ऐसे में अगर आप 7 साल की लोन पर कार को खरादते हैं, तो आपको हर महीने 8,204 रुपये की मासिक EMI देनी पड़ेगी। हालांकि, ब्याज दर को जोड़ने पर कार की कुल कीमत 7,39,164 रुपये हो जाएगी।
प्रतिदिन के हिसाब के कितना आएगा खर्च?
अगर 8,204 रुपये की मासिक EMI को प्रतिदिन के हिसाब से देखें, तो आपको हर रोज मात्र 273 रुपये देना होगा।
Renault Triber: परफॉर्मेंस
Renault Triber: डायमेंशन और फ्यूल क्षमता
Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है। इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
Renault Triber: ब्रेक और सस्पेंशन
Renault Triber के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, सस्पेंशन फीचर की बात करें तो Renault Triber के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग, लोवर ट्राइएंगल के साथ MacPherson Strut सस्पेंशन दिया है। जबकि, इसके रियर में Torsion बीम एक्सेल सस्पेंशन दिया गया है।