{"_id":"5fcf71358ebc3e01e74eedf6","slug":"australia-vs-indiai-due-to-these-three-reason-india-loss-3rd-t20i-at-sydney","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन तीन वजहों से हारा भारत, नहीं तो टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कर देता क्लीन स्वीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन तीन वजहों से हारा भारत, नहीं तो टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कर देता क्लीन स्वीप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी भारतीय टीम को आखिरी मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया सात विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी और मैच हार गई। वहीं, कंगारू टीम ने आखिरी मैच जीतकर अपनी साख बचाई तो भारत ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर देता। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम के हार के वो तीन कारण...
2 of 4
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : social media
घटिया फील्डिंग
भारतीय टीम की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक उतनी अच्छी नहीं रही। किस्मत के धनी ग्लेन मैक्सवेल को दो बार जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। जब मैक्सवेल 19 रन के स्कोर पर थे जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर वह कैच तो हुए लेकिन वह नो-बॉल थी। इसके बाद पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने मैक्सवेल का कैच छोड़ा। भारत ने कम से कम दो कैच टपकाने के अलावा एक स्टंप का मौका भी गंवाया जबकि कई बार मिसफील्ड की। मैक्सवेल नें 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
3 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
महंगे गेंदबाज
भारतीय टीम से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। सभी ने जमकर रन लुटाए। चहल ने चार ओवर्स में 41 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। वहीं, शार्दुल ने 43 रन खर्च किए, जबकि दीपक चाहर ने चार ओवर्स में बिना विकेट लिए 34 रन लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खराब रणनीति
ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशजनक रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद धवन (28) ने कप्तान विराट कोहली (85) के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 74 रन तक ले गए। मगर टीम मैच को अंतिम पांच ओवर तक ले गई। टीम इंडिया 7 से 15 ओवर के बीच बेहद धीमा खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।