अगर आप बजट सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए भारत की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक Bajaj CT 110 को लेकर आए हैं। दरअसल Bajaj Auto अपनी इस बजट बाइक पर कई शानदार ऑफर्स दे रही है। इनमें लो-डाउन पेमेंट से लेकर डिस्काउंट तक शामिल है। बता दें कि यह ऑफर Bajaj CT 110 के BS4 मॉडल पर मिल रहा है। दरअसल देश भर में 1 अप्रैल 2020 से केवल BS6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में सभी कंपनियां अपने BS4 स्टॉक को खत्म करने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में बजाज ऑटो अपनी BS4 इंजन वाली बाइक्स पर कई शानदार ऑफर्स दे रही है। तो डालते हैं Bajaj CT 110 पर मिल रहे ऑफर्स पर एक नजर,
39,994 रुपये की Bajaj CT 110 को मात्र 5400 रुपये में ले जाएं घर, 9400 रुपये की होगी कड़क बचत
क्या है ऑफर?
इस महीने अगर आप Bajaj CT 110 के BS4 मॉडल को खरीदते हैं तो आपको कुल 9400 रुपये की भारी बचत हो सकती है। इसके अलावा बजाज ऑटो की तरफ से इस बाइक पर लो-डाउन पेमेंट का भी विकल्प दिया जा रहा है, जहां ग्राहक केवल 5400 रुपये की डाउनपेमेंट पर इस बाइक को अपने घर ले जा सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आप इस ऑफर को जाकर देख सकते हैं।
इंजन
Bajaj CT 110 में BS4 कंप्लाइंट वाला 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया है।
परफॉर्मेंस
Bajaj CT 110 का इंजन 7000 आरपीएम पर 8.6 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.81 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
Bajaj CT 110 का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
फ्यूल टैंक
Bajaj CT 110 में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
डायमेंशन
Bajaj CT 110 की लंबाई 1945 मिलीमीटर, चौड़ाई 752 मिलीमीटर और ऊंचाई 1072 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है। इसकी सैडल ऊंचाई 812 मिलीमीटर है।
सस्पेंशन
Bajaj CT 110 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर दिया है।
ब्रेकिंग
इसमें एंटी-स्किड (Anti Skid) ब्रेक्स दिए गए हैं जो Bajaj का Combi-Braking System (CBS) फीचर है।