फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेफाली वर्मा का धमाका, बनीं T-20 की नंबर एक बल्लेबाज, विश्व कप में जमकर चल रहा बल्ला

Wed, 04 Mar 2020 11:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Mar 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Shafali verma grabs number one spot in Icc women t20 ranking
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

भारत की युवा सनसनी शेफाली वर्मा बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बन गईं हैं। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे महिला टी-20 विश्व कप में शेफाली का बल्ला जमकर बोल रहा है। टूर्नामेंट के चार मैच में 161 रन बना चुकी शेफाली ने 19 पायदान की छलांग लगाई।

 

Shafali verma grabs number one spot in Icc women t20 ranking
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

हरियाणा के रोहतक की रहने वालीं महज 16 वर्षीय शेफाली ने अबतक सिर्फ 18 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले ही खेले हैं। इतने कम अनुभव के बावजूद नंबर एक बल्लेबाज बन जाना शेफाली के जबरदस्त फॉर्म को दर्शाता है। 146.96 की स्ट्राइक रेट से इंटरनेशनल करियर में वह 485 रन बना चुकीं हैं।

 

Shafali verma grabs number one spot in Icc women t20 ranking
सचिन और शेफाली - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वालीं शेफाली को लेडी सहवाग भी कहा जाता है। यह खिलाड़ी सबसे पहली बार चर्चा में तब आई थी जब उन्होंने नवंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 गेंदों में 73 रन की तूफानी पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shafali verma grabs number one spot in Icc women t20 ranking
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

टी-20 रैंकिंग में अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दो पायदान नीचे खिसककर छठे क्रम पर आ गईं हैं तो जेमिमा रॉड्रिग्स को भी दो पायदान का नुकसान हुआ है। अब वह नौवें क्रम पर हैं।

 

विज्ञापन
Shafali verma grabs number one spot in Icc women t20 ranking
पूनम यादव - फोटो : ट्विटर

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट लेने वालीं स्पिनर पूनम यादव को चार पायदान का फायदा हुआ है अब वह आठवें क्रम पर आ गईं हैं तो श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लेने वालीं अन्य स्पिनर राधा यादव सातवें और पेसर दीप्ति शर्मा छठे नंबर पर हैं। इंग्लैंड की 20 वर्षीय सोफी एकेलस्टोन नंबर एक टी-20 गेंदबाज बन गईं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed