फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Wagon R CNG और Hyundai Santro CNG में कौन है बेस्ट, पढ़ें यह खबर

Sat, 02 Mar 2019 12:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 02 Mar 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
best comparison of 2019 Maruti Wagon R CNG and Hyundai Santro CNG, know the features
2019 wagon r cng-1

Maruti Wagon R का CNG वैरियंट लॉन्च हो गया है। मारुति वैगन आर सीएनजी को केवल एक ही इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में लॉन्च किया है। वहीं वैगन आर सीएनजी की टक्कर Hyundai Santro CNG से है। दोनों कारों की कीमतों में जबदस्त अंतर है। सैंट्रो सीएनजी के मुकाबले वैगन आर सीएनजी 39 हजार रुपए सस्ती है। जानें दोनों कारों में कौन है बेस्ट...


 

कैसा है दोनों का इंजन

best comparison of 2019 Maruti Wagon R CNG and Hyundai Santro CNG, know the features
2019 Maruti wagon r cng-2

मारुति वैगन आर के सीएनजी वैरियंट को केवल बेस वैरियंट LXi और LXi (O) में ही लॉन्च किया गया है। वैगन आर सीएनजी केवल के10 बी 1.0 लीटर 3 सिलेंडर इंजन के साथ ही मिलेगी। वैगन आर का 1.0 लीटर वाला इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 एनएम का टार्क देता है। नई वैगन आर सीएनजी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगी।

वहीं हुंडई सैंट्रो केवल दो वैरियंट मैग्ना और स्पोर्ट्ज में ही मिलती है। सैंट्रो सीएनजी में 1086 सीसी का इंजन मिलता है, जो 5500 आरपीएम पर 58 बीएचपी और 4500 आरपीएम पर 84.33 एनएम का टार्क देता है। वहीं सैंट्रो सीएनजी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।      
 

डाइमेंशन

best comparison of 2019 Maruti Wagon R CNG and Hyundai Santro CNG, know the features
Hyundai santro-3

वहीं नई वैगन आर की लंबाई 3655 एमएम, चौड़ाई 1620 एमएम और ऊंचाई 1675 एमएम है। वहीं वैगन आर का व्हीलबेस 2435 एमएम का है। वहीं वैगन आर का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम का है। वहीं वैगन आर का बूट स्पेस 268 लीटर का है।

वहीं नई सैंट्रो की बात करें, तो यह वैगन आर से 3610 एमएम है, जो वैगन आर से 45 एमएम कम है, सैंट्रो की चौड़ाई 1645 एमएम है, जो वैगन आर से 25 एमएम ज्यादा है, ऊंचाई की बात करें, तो इसकी ऊंचाई 1560 एमएम है, जो वैगन आर से 115 एमएम कम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2499 एमएम का है, जो 35 एमएम कम है। जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 3 एमएम कम है। जबकि सैंट्रो का बूट स्पेस 235 लीटर का है।
 

  Wagon R Santro Tiago
Length 3655 3610 3746
Width 1620 1645 1647
Height 1675 1560 1535
Wheelbase 2435 2400 2400
Ground Clearance 170 167 170
Tyre 165/70 165/70 175/65
Alloys 14 Inch 14 Inch 14 INch
Boot Space (L) 268 235 242
Fuel 32 35 35
Kerb Wt. 805-845 910-1000 940-1080
AirBags 2 2 2
ABS Y Y Y
EBD Y Y Y

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

माइलेज

best comparison of 2019 Maruti Wagon R CNG and Hyundai Santro CNG, know the features
santro 2018

वैगन आर सीएनजी और सैंट्रो सीएनजी के माइलेज की बात करें, तो मारुति का दावा है कि नई वैगन आर 33.54 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देती है, जो सबसे अधिक है।

वहीं सैंट्रो सीएनजी का माइलेज 30.48 किमी प्रति किग्रा है, जो वैगन आर से कम है।

विज्ञापन

कीमत

best comparison of 2019 Maruti Wagon R CNG and Hyundai Santro CNG, know the features
New wagon-r

नई वैगन आर सीएनजी LXi और LXi (O) ट्रिम लेवल में मिलेगा। LXi की कीमत 4.85 लाख रुपये है, जबकि LXi (O) की कीमत 4.90 लाख रुपये है।

वहीं सैंट्रो सीएनजी के मैग्ना वैरियंट की कीमत 5.24 लाख रुपये है, जबकि स्पोर्ट्स वैरियंट की कीमत 5.65 लाख रुपये है।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed