फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी!

Sat, 02 Mar 2019 12:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 02 Mar 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
india vs australia 1st odi india's predicted eleven for the first odi
टीम इंडिया

टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शिकस्त झेलने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह हार से ज्यादा चिंतित नहीं है क्योंकि टीम का ध्यान विश्व कप पर है। इसे देखते हुए वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। टीम इंडिया के पास विश्व कप से पहले टीम संयोजन बेहतर बनाने का आखिरी मौका है।



चलिए नजर डालते हैं कि पहले वन-डे में विराट कोहली किन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए मैदान संभाल सकते हैंः

ओपनर्स

india vs australia 1st odi india's predicted eleven for the first odi
rohit sharma

रोहित शर्मा और शिखर धवन

रोहित को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आराम दिया गया था और अब वह नई गेंद का सामना करते दिख सकते हैं। वह घरेलू परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं और एक बार फिर शनिवार को वो बड़े मैच विनर बनकर अपनी उपयोगिता साबित करने की कोशिश करेंगे।

शिखर धवन पिछले कुछ समय से अच्छे फॉर्म में नहीं हैं और बेंगलुरु में भी वह संघर्ष करते दिखे। अब केएल राहुल ने अच्छी फॉर्म दर्शायी है तो बाएं हाथ के बल्लेबाज की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, उन्हें मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है और वह आईसीसी टूर्नामेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं।

मिडिल ऑर्डर

india vs australia 1st odi india's predicted eleven for the first odi
virat kohli

विराट कोहली, केएल राहुल, अंबाती रायुडू और एमएस धोनी

कप्तान कोहली पर एक बार फिर भारतीय टीम की बल्लेबाजी निर्भर होगी। वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रारूप में खेलने को बेकरार होंगे। कोहली विश्व कप से पहले बेहतरीन लय जरूर हासिल करना चाहेंगे।

केएल राहुल का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन कॉफी विद करण चैट शो विवाद के बाद उनमें गजब की एकाग्रता आई है। राहुल ने वापसी करने के बाद शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया उन्हें मिडिल ऑर्डर में आजमा सकती है। राहुल पर चौथे क्रम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो टीम इंडिया के लिए लंबे समय से समस्या का क्रम बना हुआ है।

अंबाती रायुडू को कप्तान का समर्थन प्राप्त है और उन्होंने न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में अच्छी पारियां खेलकर अपने कप्तान के भरोसे को कायम रखा है। राहुल को बढ़ावा देने के चलते हो सकता है कि रायुडू पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे। अंतिम ओवरों में वह फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

एमएस धोनी को चयनकर्ता ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहेंगे, जो भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। आईपीएल भी नजदीक है और धोनी अपनी बेहतरीन लय हासिल करना जरूर चाहेंगे। वन-डे क्रिकेट में यह धोनी के करियर की आखिरी सीरीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलराउंडर

india vs australia 1st odi india's predicted eleven for the first odi
VIJAY SHANKAR

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में विजय शंकर को टीम इंडिया मौका दे सकती है। युवा ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता दर्शायी है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में विजय शंकर जरूर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे क्योंकि इसकी मदद से उन्हें विश्व कप के लिए मौका भी मिल सकता है।

विज्ञापन

स्पिनर्स

india vs australia 1st odi india's predicted eleven for the first odi
कुलदीप और चहल

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल

कुलदीप यादव को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आराम दिया गया था और वह तरोताजा होकर कंगारुओं को परेशान करने के इरादे से मैदान संभालेंगे। चाइनामैन पहले भी कंगारुओं के लिए खौफ बन चुके हैं और वह एक बार फिर टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड बनकर  विरोधी टीम के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं।

कुलदीप के साथ युजवेंद्र चहल मिडिल ओवर्स में भारत के आक्रामक गेंदबाजों में से एक हैं। चहल और कुलदीप विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों का नमूना ऑस्ट्रेलिया को पस्त करके देना चाहेंगे। इन दोनों ही स्पिनर्स का पहले वन-डे में खेलना लगभग तय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed