Mahindra Thar 2020 देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडिंग कार बन गई है। आसान भाषा में समझें तो यह कार सड़क दुर्घटना के दौरान इसमें बैठे बच्चों और बड़ों की सुरक्षा करेगी। दरअसल हाल ही में Global NCAP ने Mahindra Thar 2020 के सुरक्षा फीचर्स को लेकर कार क्रैश टेस्ट किया, जहां इसे एडल्ट प्रोटेक्शन और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
Mahindra Thar ने किया ऐसा कारनामा कि खुशी से झूम उठे आनंद महिंद्रा, ट्वीट कर कहा....
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में क्या कहा?
Mahindra Thar 2020 को Global NCAP से मिले 4 स्टार रेटिंग पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, "मेरा पहला गौरव का स्त्रोत यह है कि भारत में सबसे सुरक्षित 5 कारें भारतीय निर्मित कार हैं। गर्व का मेरा दूसरा स्रोत है कि महिंद्रा के गैरेज में 1) भारत की सबसे सुरक्षित कार 2) भारत की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडर 3) भारत की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। मैं महिंद्रा रिसर्च वैली की टीम और वेलु को इसके लिए हाथ जोड़ कर नमन करता हूं"
My 1st source of pride is that the 5 safest cars in India are Indian. My 2nd source of pride is that in the garage of @MahindraRise are 1) India’s safest car overall 2) India’s safest off-roader 3) India’s safest MPV. I bow low to Velu & team at Mahindra Research Valley 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 https://t.co/jwriBYkNgi
क्या है Global NCAP?
Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत कर सकती हैं।
Nasty scenarios that I hope you never ever have to contend with. But good to know that you will emerge unscathed. With a four-star safety rating, it is India's safest off-roader. #SaferCarsForIndia @Mahindra_Auto @MahindraRise pic.twitter.com/Tpqqd05Opd
Mahindra Thar का परफॉर्मेंस
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
Mahindra Thar की कीमत
Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाती है।